दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग में डॉक्टर कामिनी डडसेना ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन करके इतिहास रच दिया है। सड़क दुर्घटना में एक युवक के चेहरे की लगभग सारी हड्डियां टूट गई थी डॉ डडसेना ने अन्य सहयोगी डॉक्टरों के सहयोग से ऑपरेशन किया और मरीज को ठीक कर दिया।
पीछले दिनों दुर्ग के जिला अस्पताल में ग्राम मनियारी निवासी 18 वर्षीय युवक केशव को भर्ती किया गया था। सड़क दुर्घटना मे उसके चेहरे की सभी हड्डियां टूट गई थी। दुर्घटना की वजह से जबड़ा बन्द नहीं हो रहा था और मरीज को खाने पीने और मुँह खोलने मे भी परेशानी थी। मरीज की स्थिति बेहद नाजुक थी। दुर्घटना के बाद मरीज कई घण्टे तक बेहोश था, जिसकी वजह से न्यूरो सर्जन से फिटनेस लेने के बाद ही सर्जरी शुरू की गई। चेहरे की हड्डी को जोड़ने के लिए टाइटेनियम धातू की मिनिप्लेट और स्क्रू लगाए गए। मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ कामिनी डडसेना ने की एवं डॉ शिवांशी अग्निहोत्री ने ऑपरेशन में सहयोग उनका किया। इस सर्जरी के एनेस्थेटिस्ट डॉ बसंत चौरालिया एवं डॉ श्रीकाजीत थे। ऑपरेशन में डॉ कुलदीप सिंह का विषेश योगदान रहा, जिन्होने साँस की नली को सामने के टूटे हुए दाँत के बीच से डालकर मरीज को बेहोश किया। ओ.टी. टेक्निशियन रमेश एवं स्क्रब नर्स गीता ने अहम भूमिका निभाई। इस जटिल आपरेशन से जहाँ मरीजी को नई जिंदगी मिली है। वही दुर्ग जिला अस्पताल में इस तरह से सफल आपरेशन करके डॉ कामिनी डडसेना ने सफलता के नए आयाम रच दिए है अब गरीबो को किसी भी तरह की परेशानी में प्राइवेट हॉस्पिटल जाने की जरूरत नही पड़ेगी, शासकीय हॉस्पिटल में बड़े हॉस्पिटलों की तर्ज पर मरीजो को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
डॉ कामिनी डडसेना ने बताया कि पैन फेशियल फ्रेक्चर एक जटिल ऑपरेशन है क्योंकि चेहरे की हड्डी को पहले की तरह संगठित करना पड़ता है।
चेहरे को तीन भागों में बाँटा जाता है और जब तीनों भागों की हड्डी टूटी हो तो इसे पैनफेशियल फ्रेक्चर कहते हैं। सिविल सर्जन डॉ ए.के.साहू ने जानकारी साझा करते हुए प्रसन्नता जाहिर की है और आने वाले दिनों में और भी सुविधाओ का विस्तार करने की बात कही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
