बिलासपुर। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में कोटा के कार्यकर्ताओं ने सुबह 5 बजे कोटा रेलवे स्टेशन में रेल रोककर आंदोलन का आगाज किया। सुबह से ही कोटा के रेलवे स्टेशन में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी होती रही। लगभग दो घंटे तक स्टेशन से ट्रेनों का आना जाना रुका रहा।
कांग्रेस ने पूरे छत्तीसगढ़ में रेल रोको आंदोलन का आवाहन किया है। इसी तारतम्य में बुधवार को सुबह पांच बजे ही विजय केशरवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कोटा रेलवे स्टेशन में रेल रोका। जैसे ही ट्रेन स्टेशन से निकलने वाली थी वैसे ही करकर्ता ट्रेन की पटरियों में जाकर बैठ गए। जब कांग्रेस के कार्यकर्ता कोटा के रेलवे स्टेशन पहुंचे तो वहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। रेल प्रशासन को अंदाजा भी नहीं था की इतनी सुबह कांग्रेस के कार्यकर्ता स्टेशन पहुंच जाएंगे। यही कारण है विजय केशरवानी ने कोटा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तीन तीन गाड़ियों को दो घंटे से ज्यादा समय तक एक साथ रोक दिया। इस दौरान ट्रेन की पटरियों में बैठे सैकड़ों कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद, अडानी अंबानी हाय के नारे लगाते रहे। कांग्रेस ले कार्यकर्ताओं ने न केवल ट्रेने रोकी, तीन के इंजन में चढ़कर रेल्वे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। रेल रोकने में विजय केशरवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आदित्य दीक्षित, आशीष शर्मा, रवि रावत, राजा रावत विनय शुक्ला, नीरज जायसवाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
