कांग्रेस नेताओं ने रोकी ट्रेन, स्टेशन में जमकर हंगामा, नारेबाजी और झुमाझटकी, रेल प्रशासन की व्यवस्था ध्वस्त

बिलासपुर। ट्रेनों को लगातार निरस्त करने का मामला गरमा गया है। बुधवार को कांग्रेस ने ट्रेनों को रोककर संदेश दे दिया है की यात्री ट्रेनों को निरस्त करना अब बर्दास्त नही किया जाएगा। रेल रोको आंदोलन के समय बिलासपुर रेलवे स्टेशन में जमकर हंगामा हुआ। नारेबाजी करते हुए सैकड़ों कांग्रेसी स्टेशन में घुस गए। सुरक्षा में तैनात RPF के जवान मुंह ताकते रह गए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में घण्टेभर तक ट्रेनों रोके रखा। स्टेशन की पूरी व्यवस्था चरमरा गई थी। तैनात जवान कांग्रेस नेताओं को पटरी से उठा उठाकर प्लेटफार्म में चढ़ाते रहे, लेकिन कार्यकर्ता फिर से पटरियों कूद जाते। सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ये कश्मकश घण्टेभर तक चलता रहा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर /ग्रामीण) ने आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन के अलावा कोटा, बेलगहन, जयरामनगर स्टेशन में रेल रोको आंदोलन, धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन मुख्य रेल्वे स्टेशन में घुस कर लम्बे समय तक रेल की परिचालन को बाधित किया और निरस्त ट्रेनों जल्द शुरू करने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेने के लिए सीनियर डीसीएम खुद रेल लाइन में उतर कर आये शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह और विधायक शैलेष पांडेय से ज्ञापन लिया। रेल रोको आंदोलन में बिलासपुर, तख़्तपुर, सँकरी, बेलतरा, सीपत, रतनपुर समेत ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रेल रोकने के पहले रेल्वे स्टेशन में कांग्रेसजनों ने बड़ी सभा की जिसमे शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेष पांडेय, अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैज नाथ चन्द्राकर, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर राम शरण यादव, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह, पूर्व सांसद इंग्रिड मैकलाउड, पूर्व महापौर राजेश पांडेय, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू, राजेन्द्र धीवर, झगर राम सूर्यवंशी, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, अखिलेश बाजपाई, ज़िला पंचायत सभापति जितेंद्र पांडेय ने सम्बोधित किया। मंच संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने और आभार सभापति शेख नजीरुद्दीन ने किया।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि बिलासपुर रेल्वे ज़ोन प्रति वर्ष लगभग 22 हजार करोड़ का मुनाफा देता है पर सुविधा के नाम केंद्र सरकार बिलासपुर को कुछ नही देती। चार साल से पैसेंजर गाडियां बन्द पड़ी है और नरेंद्र मोदी के मित्र अडानी की मालगाड़ी चल रही है। यह छत्तीसगढ़ की जनता के साथ सौतेला व्यवहार है।
ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि रेल देश की लाइफ लाइन है, जिसमे प्रतिदिन ऑस्ट्रेलिया की जन संख्या के बराबर यात्री सफर करते है। अधिकांश की जीविका रेल से चलती है कुली, ऑटो, रिक्शा, मूंगफली बेचने वाले, चना बेचने वाले आज बेरोजगार हो गए है। इन लोगों को घर चलाने के लिए मेहनत मजदूरी करना पड़ रहा है।
संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सम्पत्ति को बेच रहे है। इसलिए रेल्वे के साथ साजिश किया जा रहा है, जब पैसेंजर ट्रेने नही चल रही है फिर स्टेशनों का आधुनिकीकरण क्यो किया जा रहा है।इसमे भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की कोई गहरी चाल है। हो सकता है भविष्य में रेल को भी बेचने के लिए ये सब किया जा रहा हो ? शहर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गरीब जनता को परेशान करने में मजा आता है। इस वर्ष लगभग 30 लाख से अधिक की टिकटे रिफण्ड की गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेल्वे के अंदर कितनी अव्यवस्था है। छत्तीसगढ़ के 9 भाजपा सांसद नरेंद्र मोदी या रेल मंत्री के सामने कुछ बोलने की स्थिति में नही है। ऐसे अक्रियाशील सांसदों के कारण छत्तीसगढ़ को बहुत नुकसान हो रहा है। भाजपा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर बड़ी बड़ी बाते करते है पर रेल परिचालन की बात आती है मौन धारण कर लेते है?
पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि आज का रेल रोको आंदोलन केंद्र की मोदी सरकार को जगाने के लिए है। इसके बाद भी केंद्र सरकार पैसेंजर गाड़ी को सुचारू रूप से नही चलाएगी तो कोयला की परिवहन को रोक दिया जाएगा, तब केंद्र सरकार जागेगी। नरेंद्र मोदी अपने मित्र अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए पैसेंजर्स गाड़ियों को बंद कर रहे है।
अपैक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय भाजपा हित मे हो सकता है पर देश हित मे कदाचित नही है। जिस प्रकार से केंद्रीय सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है और व्यक्ति विशेष को बेचा जा रहा है। देश के साथ धोखा है। नरेंद्र मोदी के भक्त अभी सत्ता में इतने चूर है कि उन्हें स्वहित ही राष्ट्र भक्ति नजर आ रहा है। जिस दिन वह उद्योगपति देश छोड़कर विदेश भाग जाएगा तब देश की आर्थिक स्थिति श्रीलंका, पाकिस्तान से भी बदत्तर हो जाएगी। नरेंद्र मोदी ने अब तक 14 लाख करोड़ से अधिक कि राशि एनपीए में डुबो चुका है। कई बैंक डूब गए, देश का कर्ज जो 2014 में मात्र 55 लाख करोड़ था आज 155 लाख करोड़ हो गया है फिर भी देश फाइव ट्रिलियन अर्थ व्यवस्था की ओर आगे बढ़ रहा है। इस विरोधाभाष से देश की गरीब जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से परेशान है।
सभा समाप्त होने के बाद सैकड़ो की संख्या में शहर कांग्रेस, ज़िला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, पार्षद एमसीसी सदस्य, एल्डरमेन, मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ, अनुषांगिक संगठन कार्यकर्ता मुख्य रेल लाइन में पहुंच कर रेल के अवागमन को बाधित किया। रेलवे स्टेशन में सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा लहराते हुए नारेबाजी करते रहे। इस दौरान घंटेभर तक स्टेशन में अफरातफरी का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में आरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल तैनात थी। कई बार तो कांग्रेसियो और जवानों के बीच विवाद और झुमाझाटकी की भी स्थिति निर्मित होती रही। रेल लाइन में विजय पांडेय, विजय केशरवानी, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रमोद नायक, रविन्द्र सिंह, विष्णु यादव, प्रदेश पदाधिकारी स्वप्निल शुकला, सिद्धांशु मिश्रा, तैय्यब हुसैन, शिबली मिराज, महेंद्र गंगोत्री, देवेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, नरेंद्र बोलर, महेश दुबे, आशा पांडेय, अभय नारायण राय, अनिल सिंह चौहान, अजय सिंह, ऋषि पांडेय, शेरू असलम, राजू यादव, पिंकी बत्रा, सीमा घृटेश, जावेद मेमन, राजेन्द्र धीवर, चित्रकान्त श्रीवास, अमर बजाज, मोती ठारवानी, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, झगगर राम सूर्यवँशी, राजू साहू, बिहारी देवांगन, पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़, इंग्रिड मैक लाउड, कमला मनहर, गंगाराम लास्कर, राजेश शुक्ला, सीताराम जायसवाल, बजरंग बंजारे, मनीष गडवाल, सुरेश टण्डन, स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव, शेख असलम, अजय यादव, अब्दुलइब्राहिम, साई भास्कर, राकेश सिंह, राकेश हंस, तरु तिवारी, अनिल शुक्ला, संदीप बाजपेयी, शिवा मिश्रा, राकेश शर्मा, दुलारे, गणेश रजक, सुभाष ठाकुर, सुबोध केसरी, काशी रात्रे, अज़रा खान, अंकित गौरहा, चित्रलेखा कंस्कार, सुनीता यादव, आशा सिंह, शिल्पी तिवारी, त्रिवेणी भोई, तरुणा शर्मा, तृप्ति चंदा, अशोक सूर्यवँशी, मनोज शर्मा, मोह हफ़ीज़, देवेंद्र मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, रमाशंकर बघेल, वीरेंद्र लाहरसन, मोह अयूब, राजेश ताम्रकार, कमल गुप्ता, आदेश पांडेय, मनोज सिंह, संतोष गुप्ता, भजन गांधी, हरीश ठाकुर, राहुल ठाकुर, ऋषि पांडेय, शहज़ादी कुरैशी, रीता मजूमदार,
चन्द्रहस केशरेवनी, सुनील सिंह, सावित्री सोनी, विक्की आहूजा, राजेश शर्मा, सैय्यद निहाल, ब्रम्हद्व ठाकुर, श्याम कश्यप, राम दुलारे रजक, सरिता शर्मा, किरण कश्यप, अनिता लवहतरे, प्रतिमा सहारे, ममता हटकेश्वर, अजय काले, झम्मन दास, चेतन दास, प्रशांत पांडेय, संगीता मोइत्रा, मुरली राव, उमेश वर्मा, करम गोरख, अनिल घोरे, शैलेन्द्र जायसवाल, यतीश गोयल, चन्दन सिंह, शुभ लक्ष्मी, शिवाकांत केसरी, सतीश गोयल, जितेंद्र सिंह, किरण तिवारी, शमशेर खान, वीरेंद्र सारथी, नन्दिनी ठाकुर, अनुराधा राव, जगदीश कौशिक, अर्जुन सिंह, अनिकेत सिंह, सैय्यद इमरान, हेरि डेनिएल, मार्गेट बेंजामिन, हरमेंढर शुक्ला, अतहर खान, सन्तोष अग्रवाल, सुदेश दुबे, मनोज शुक्ला, अमीन मुगल, रिंकू छाबड़ा, मिथलेश सेंदरी, शंकर कश्यप, शेखर मुदलिएर, अमृत आनन्द, राजू दुबे, लक्ष्मी जांगड़े, विष्णु तिवारी, गणेश किस्टा, बॉबी थॉमस, वसीम ज़फ़र, जहर अली, गोविंद किस्ता, सन्तोष साहू, समीर अहमद, बद्री यादव, चित्रकान्त श्रीवास, शिवबालक कौशिक, पीनल उपवेज, भरत जुर्यनी, कमलेश सोनी
आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *