पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उस अपने ही एक मंत्री का गर्दन पकड़कर मीडिया के सामने कर दिया जब वो एक पत्रकार के माथे पर टीका देख लिए। कहा- हमारे यहां भी है एक… इसके बाद वहां का पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा।
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे मूड में नजर आए। अवसर था मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिवसागर रामगुलाम की जयंती की। कार्यक्रम में तेजस्वी यादव और कैबिनेट के दूसरे सहयोगी भी नीतीश कुमार के साथ मौजूद थे। मीडिया वाले भी वहीं पर खड़े थे। कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार मीडिया की ओर मुखातिब हुए। अभी कुछ बोलने ही वाले थे कि तभी उनकी नजर एक पत्रकार पर पड़ी जिसके माथे पर टीका लगा हुआ था। इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी को नीतीश कुमार ढूंढने लगे, वो थोड़ा पीछे खड़े थे। उन्होंने पीछे हाथ बढ़ाया और मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जैसे ही पत्रकारों ने सवाल पूछा वैसे ही वो मंत्री अशोक चौधरी को ढूंढने लगे। फिर उन्होंने अशोक चौधरी की गर्दन पकड़कर मीडियावालों के आगे कर दिया। दरअसल, पत्रकारों में से एक ने माथे पर टीका लगा रखा था। इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे यहां भी एक है। फिर अशोक चौधरी की गर्दन को पकड़कर नीतीश कुमार आगे लाए।
हालांकि, सार्वजनिक तौर पर अशोक चौधरी के गर्दन पकडे़ जाने से वो थोड़ा हिचक रहे थे। मगर नीतीश कुमार ने एक बार फिर जोर से गर्दन पकड़ा और पत्रकार के माथे तक अशोक चौधरी को पहुंचा दिया। इसके बाद पत्रकार और अशोक चौधरी आपस में माथे को टकराया। इस दौरान माहौल का हंसी-मजाक वाला रहा।
दरअसल, बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी घर में पूजा-पाठ करते हैं। उनका भजन-कीर्तन करते एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। इस बात की जानकारी नीतीश कुमार को भी थी। अशोक चौधरी अक्सर अपने ललाट पर टीका लगाए रहते हैं। सोमवार को जब पत्रकार के ललाट पर नीतीश कुमार ने टीका देखा तो उन्होंने दोनों मिलन करा दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
