बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी धान खरीदी को लेकर भूपेश सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रही है लेकिन खुद घिर जा रही है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने भूपेश सरकार की नियत पर सवाल खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि सरकार बायोमेट्रिक्स से धान खरीदी करना नहीं चाहती। सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर बायोमैट्रिक्स के औचित्य पर सवाल खड़ा किया है। श्री कौशिक का कहना है कि सरकार को पारदर्शी तरीके से धान की खरीदी करना है तो बायोमेट्रिकस से खरीदना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान का औसत उत्पादन लगभग 14 क्विंटल प्रति एकड़ है जबकि सरकार 20 क्विंटल खरीदने का किसानो को आश्वासन दे दिया है। जब उत्पादन कम है तो ज्यादा धान खरीदेंगे कैसे ? उन्होंने कहा कि सरकार धान खरीदी में करोड़ों का घपला करने वाली है।
उन्होंने कहा कि इसके पहले सरकार चावल वितरण में पांच हजार करोड़ रुपए का घोटाला कर चुकी है। जबकि चावल वितरण का काम बेयोमेट्रिक्स से हो रही है। जब उनसे सवाल किया गया की जब चावल का वितरण बेयोमेट्रिक्स से किया जा रहा है तो घोटाला कैसे हो गया ? क्योंकि बायोमेट्रिक्स से तो पारदर्शी काम हो रहा है ? श्री कौशिक इस प्रश्न का स्कारात्मक जवाब नहीं दे सके उन्होंने केवल इतना ही कहा की बायोमेट्रिक्स से चावल का वितरण हो सकता है तो धान की खरीदी भी हो सकती है। सरकार की पारदर्शी तरीके से धान खरीदने की मंशा नहीं है। जबकि उत्तर प्रदेश धान की खरीदी बायोमेट्रिक्स में शुरू हो गई है, जब वहां हो सकता है तो यहां भी हो सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
