CG में बड़ी घटना : Axix बैंक में डकैती, बैंक खुलते ही 6 से ज्यादा डकैत घुसे, मैनेजर पर किया चाकू से हमला, करोड़ों रुपए लेकर हो गए फरार

रायगढ़। एक्सिस बैंक में डकैती का बड़ा मामला सामने आ रहा है। घटना रायगढ़ के ढिमरापुर रोड के ब्रांच की है। लगभग अधादर्जन डकैतों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को डराया धमकाया और 7 से 8 करोड़ रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने चारो तरफ नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह लगभग 8.45 बजे की है। बैंक के अंदर मैनेजर और स्टाफ बैंक खुलने के बाद अपने काम की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक 5 से 6 लोग बैंक के अंदर घुस गए। बैंक मैनेजर से लॉकर की चाबी मांगी। मैनेजर ने चाबी देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके जांघ में चाकू मार दिया, जिससे मैनेजर घायल हो गया। बैंक में उस समय आम लोगों की मौजूदगी भी बहुत कम थी। बताया जा रहा है की घटना को अंजाम देने से पहले डकैतों ने स्टाफ और आम लोगों को एक रूम में बंद कर दिया। उसके बाद डकैती की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है आरोपी कर्मचारियों को कमरे में बंद करने के बाद नोटों के बंडल बैग में डाले और चलते बने। उनके जाने के बाद डायल 112 में घटना की सूचना दी गई।
दिनदहाड़े बैंक रॉबरी की सूचना के बाद रायगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शहर के चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई है। डॉग स्क्वॉवायड की टीम भी मौके में मौजूद है। बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है की डकैतों ने बैंक से 7 से 8 करोड़ रुपए लूटकर ले गए है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *