बिलासपुर। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर है। इस दौरान वो रेलवे स्टेशन के कुलियों से मिलकर बात की। इस दौरान वे कुली की ट्रेस पहनकर ट्राली बैग सिर रखा और समान ढोया। लेकिन राहुल गांधी फिर से गलती कर बैठे और विपक्ष के नेताओं को ट्रोल करने का अवसर मिल गया। दरअसल राहुल चकरी लगे ट्राली बैग को सिर में उठाया था। दूसरी और छत्तीसगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी सुआ नृत्य करके वाहवाही बटोर ली।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यहां रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों से मुलाकात की। उनसे बातचीत की, उनका हाल जाना। काम करने के दौरान आने वाली कठिनाइयों के बारे में पूछा। उसके समाधान पर उनकी राय ली। कुलियों ने पिछले महीने कांग्रेस नेता से मिलने की इच्छा जताई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद माना जा रहा है कि राहुल ने उनसे मिलने का प्लान बनाया। कांग्रेस नेता रेलवे स्टेशन पर सामान उठाते भी नजर आए। लाल रंग की कुली की वर्दी में राहुल रेलवे स्टेशन पर दिखे।
दूसरी ओर प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ में थी। इस दौरान वे जयंती स्टेडियम भिलाई नगर में महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई। सम्मेलन में जब वे ग्रामीण महिलाओं को सुआ नृत्य करते देखा तो अपने आपको रोक न सकी। श्रीमती गांधी सुवा नर्तकों के साथ समूह में शामिल हो गईं और साथ ही थिरकने लगी। उन्हे अपने साथ नृत्य करते देख भ्रमण महिलाएं भी गदगद हो गई। आपको बता दे छत्तीसगढ़ में सुवा नाच बेहद लोकप्रिय है। दीपावली के आसपास सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह नृत्य करती हैं। इसके माध्यम से वे अपने सुखदुख साझा करती हैं। सुवा गीत के माध्यम से वे अपनी आवाज की भी अभिव्यक्ति करती हैं और अपने समय के समाज के बारे में भी बताती हैं। तोते के जैसे हरे वस्त्रों में समूह में किया गया यह नृत्य बेहद आकर्षक होता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
