बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी का विशाल महासंकल्प रैली 30 जनवरी को बिलासपुर में आयोजित होने वाली है। इस रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने दावा किया है की रैली में एक लाख लोग शामिल होंगे।
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को महासंकल्प रैली की जानकारी देते हुए संयोजक अमर अग्रवाल ने बताया कि भाजपा ने जशपुर और दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा शुरू किया था। ये दोनों परिवर्तन यात्राए प्रदेश के 85 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 30 सितंबर को बिलासपुर पहुंचेगी। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीपत रोड साइंस कॉलेज के पास स्थित विशाल मैदान में होने वाली विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी बिलासपुर की इस आम सभा के लिए विमान से रायपुर और वहां से हेलीकॉप्टर बिलासपुर आएंगे। बिलासपुर के साइंस कालेज मैदान दोपहर दो बजे साइंस कॉलेज मैदान परिसर में बने हेलीपैड में उतरेंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि साइंस कॉलेज मैदान के मुख्य गेट के अलावा इस आम सभा के लिए सीईसीएल के शताब्दी नगर द्वार की तरफ से एक मार्ग और उपलब्ध रहेगा। वही वीआईपी के लिए सोन गंगा कॉलोनी से होते हुए साइंस कालेज मैदान पहुंचने के लिए एक अन्य मार्ग भी तय किया गया है। श्री अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था दोनों ही दृष्टियों से प्रशासन के साथ भाजपा नेताओं की सार्थक बैठक और चर्चा बुधवार को हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के भाजपा प्रभारी श्री ओम माथुर तथा संगठन के प्रमुख नेता इस आम सभा को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। पत्रकार वार्ता के बाद भाजपा नेताओं ने 30 सितंबर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयोजन के लिए पूरे क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने हेतु प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह मस्तूरी क्षेत्र के विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व सांसद लखन लाल साहू प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, हर्षिता पांडे एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत भी मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
अंबिकापुरMarch 21, 2026तहसील कार्यालय के बाबू ने DEO के बाबू से मांगा 2 लाख का रिश्वत, नहीं देने पर ACB से पकड़वाने की दी धमकी, खुद पकड़ा गया…
बिलासपुरMarch 21, 2026मुख्यमंत्री के गृह जिला के खेत से निकला दो ट्रैक्टर अफ़ीम, कीमत 2 करोड़, तीन के खिलाफ थाने में जुर्म दर्ज
बिलासपुरMarch 21, 2026नगर पंचायत का लेखपाल रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, चेक काटने के लिए मांगा था ठेकेदार से रिश्वत
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
