रायपुर। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुमाभाटा में 266 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत के 264 विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 90 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत के 114 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 176 करोड़ रूपए की लागत के 150 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की। श्री खड़गे ने कहा कि गरीबों के आर्थिक उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। न्याय योजनाओं के चलते बीते पांच सालों में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये हैं। सवा दो लाख करोड़ रुपए की राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में अंतरित की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार की सभी योजनाओं का भरपूर लाभ आम जनता को मिल रहा है।
सम्मेलन में लोकार्पित किए गए कार्यो में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनातंर्गत 12.63 करोड़ रूपए की लागत से 41 सड़कों का निर्माण कार्य, लोक निर्माण अंतर्गत 96.58 करोड़ रूपए की लागत से 14 भवन तथा सड़क निर्माण कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बलौदाबाजार अंतर्गत 9.97 करोड़ रूपए की लागत से 34 विभिन्न स्कूल, औषधालय सहित अन्य भवनों का निर्माण कार्य, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 2 करोड़ रूपए की लागत के 5 निर्माण कार्य, 3.83 करोड़ रूपए की लागत से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 15 गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण कार्य, 8.91 करोड़ रूपए की लागत से लोक निर्माण विभाग सेतु, बलौदाबाजार में आमाखोहा-भवरीद मार्ग पर रानीधाम नाला पर पुल निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार बलौदाबाजार जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में 5.65 करोड़ रूपए की लागत से 29 विभिन्न निर्माण कार्य के साथ ही वन मंडल बलौदाबाजार अंतर्गत 36.45 करोड़ रूपए की लागत से कृष्ण कंुज निर्माण तथा नरवा विकास के कार्य शामिल है।
सम्मेलन में भूमिपूजन किए गए कार्यो में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनातंर्गत 7.67 करोड़ रूपए की लागत के 14 सड़क निर्माण कार्य, 15.90 करोड़ रूपए की लागत के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 13 सड़क निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग बलौदाबाजार अंतर्गत 31.34 करोड़ रूपए की लागत के 21 सड़क तथा भवन निर्माण कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बलौदाबाजार अंतर्गत 5.37 करोड़ रूपए की लागत के 19 विभिन्न निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार 7.64 करोड़ रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के 5 कार्य, 5.31 करोड़ रूपए की लागत के जल संसाधन विभाग बलौदाबाजार के नहर लाइनिंग तथा जीर्णोद्धार के 2 कार्य, 1.10 करोड़ रूपए की लागत के स्वास्थ्य विभाग के 4 कार्य, 9.14 करोड़ रूपए लागत के छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल 8 भवन निर्माण कार्य, बलौदाबाजार के विभिन्न जनपद पंचायतों 3.53 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न कार्यो सहित नगर पालिका बलौदाबाजार में 1.20 करोड़ रूपए की लागत के 4 तथा नगर पालिका अंतर्गत 2.10 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन शामिल है।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री खड़गे ने स्वर्गीय मिनी माता को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में छत्तीसगढ़ से चुने गये पार्लियामेंट के प्रतिनिधियों में मिनी माता भी शामिल थीं। महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की हमारी परंपरा रही है। देश में इंदिरा गांधी पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। प्रतिभा पाटिल देश की राष्ट्रपति चुनी गईं। हमारा मत है कि महिला आरक्षण को इसी वक्त लागू करना चाहिए। जातिगत जनगणना होनी चाहिए, इससे सभी वर्गों की स्पष्ट स्थिति की जानकारी होगी। पिछड़े वर्गों के आर्थिक स्थिति की जानकारी होगी और इसके मुताबिक योजनाएं बनाई जा सकती हैं जो प्रभावी होगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज 28 सितंबर को जारी की गई है। चूंकि आचार संहिता लगने के पश्चात निर्वाचन आयोग से इसके लिए अनुमति लेनी पड़ती, इसमें विलम्ब की आशंका के चलते आज ही इसका भुगतान कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 73 लाख लोगों को राशन से सुनिश्चित कराया है। युवाओं को 147 करोड़ बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर में 7 लाख आवासों के लिए हितग्राहियों की पहली किश्त 25-25 हजार डालने का काम किया। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हम प्रदेशभर में घूमे और सभी की मांग रही कि आवास चाहिए, इसके बाद हमने आर्थिक सर्वेक्षण का निर्णय लिया और इस आधार पर सभी आवास दे रहे हैं। हमने किसानों के हित में निर्णय लिया कि धान 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए हमने विभिन्न विभागों में 42 हजार से ज्यादा पदों की भर्ती निकाली।
सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव द्वय चंद्रदेव राय एवं सुश्री शकुंतला साहू सहित बड़ी संख्या में कृषक और श्रमिक उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
मुंगेलीFebruary 4, 2026स्वास्थ विभाग में बड़ी गड़बड़ी, 3 पद पर 5 लोगों की भर्ती, आरक्षण का नियम भी लगा दिया किनारे
बिलासपुरFebruary 4, 2026ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला तहसीलदार और पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, क्यों ले रहे थे चढ़ावा …, पढ़े खबर…
बिलासपुरFebruary 3, 20262.50 लाख को 02 करोड बनाने का दिया गया झांसा, 3 महिला दो पुरुष गिरफ्तार
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
