कोरबा। CSCB चौकी के कोहड़िया क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस घटना में एक गुट के कुछ लोगों ने दूसरे गुट के दो किशोरों को चाकू से ताबड़तोड़ हमलाबकर दिया। चाकूबाजी की घटना में 16 वर्षीय हरीश राव की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया है।
कोरबा में गुरुवार को गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में चाकूबाजी हो गई। चाकू के हमले से एक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में बरपारा कोहड़िया निवासी हरीश कुमार (17) के पेट में चाकू लगी है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भूपेंद्र कुमार (16) चाकू लगसे घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवकों ने चाकू से हरीश के ऊपर ताबड़तोड़ कई वार किए। घायल भूपेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चाकू से करीब 8 बार वार किए गए है।
घटना के बाद मौके पर बवाल मच गया और मृतक के परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने के प्रयास किया गया। इस घटना बाद बस्ती वासी काफी आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर कर चक्का जाम कर दिए। बस्तीवासियो की मांग है कि आरोपियों को तत्काल पकड़ा जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक सुदीप चौहान को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक और युवक की भूमिका के बारे में जानकारी मिली है जिसकी जांच की जा रही है।इस प्रकरण में पीड़ित पक्ष के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस के द्वारा आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
