रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के लगभग सभी सीटों के लिए प्रत्याशी तय कर लिए है। 21 सीटों की सूची पहले ही जारी कर दी गई है। सूत्रों की माने तो पार्टी ने ज्यादातर पुराने चेहरों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। जिसमे ननकीराम कंवर, डॉ रमन सिंह, अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर जैसे चेहरे शामिल है। जो सूची तय हुई है उसमे मुंगेली के अजेय योद्धा पुन्नूलाल मोहले का नाम गायब है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है की अंतिम समय में कुछ नाम काटे या जोड़े जा सकते है।
भारतीय जनता पार्टी के उस फार्मूले की हवा निकल गई है जिसमे नए चेहरों को टिकट देने की बात महीनो से हो रही थी। कॉफी माथापच्ची करने के बाद भाजपा के चाणक्य ने बेनकाब हो चुके पुराने चेहरों पर ही दांव लगाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है की पार्टी को सेकेंड लाइन का कोई दमदार चेहरा ही नहीं मिला जिस पर दांव उगाया जा सके। कुछ सीटो पर पार्टी ने नए चेहरों को टिकट देने का निर्णय लिया है लेकिन वो चेहरे भी लंबी रेस का घोड़ा नही है। उम्रदराज होने के कारण केवल इसी चुनाव में ही पार्टी के लिए उपलब्ध हो सकते है। अगले चुनाव तक इनमे से ज्यादातर चेहरों को चलने के लिए बैसाखी या व्हील चेयर की जरूरत पड़ेगी। पार्टी की बैठकों में वो शामिल हो जाएं तो गनीमत समझिए। वैसे भी सत्ता जाने के बाद नेता तेजी से बूढ़े और कमजोर हो जाते है। फिलहाल पार्टी ने 21 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा पहले ही कर चुकी है। जो बच गए थे उन सीटों पर भी प्रत्याशी तय हो चुके है। सूची कभी भी जारी हो सकती है।
खबर है कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में करीब 67 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम अंतिम रूप दे दिया हैं। जो नाम सामने आ रहे है इसके हिसाब से अमर अग्रवाल- बिलासपुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव- लोरमी, धर्मजीत सिंह- तखतपुर, धरम लाल कौशिक- बिल्हा, डॉ रमन सिंह –राजनंदगांव, ओपी चौधरी- रायगढ़, प्रेम प्रकाश पांडे- भिलाई, राजेश मूणत- रायपुर दक्षिण, पुरंदर मिश्रा- रायपुर उत्तर, बृजमोहन अग्रवाल रायपुर- दक्षिण, मोतीलाल साहू- रायपुर ग्रामीण, खुशवंत साहब- आरंग, डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी – मस्तूरी, अजय चंद्राकर – कुरूद, रिकेश सेन- वैशाली नगर, भैया लाल राजवाड़े- बैकुंठपुर, श्याम बिहारी जायसवाल- मनेद्रगढ़, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह -भरतपुर सोनहत, दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह- कोटा, सांसद गोमती साय- पत्थलगांव, विजय शर्मा – कवर्धा, भरत वर्मा – डोंगरगांव, केदार कश्यप – नारायणपुर, किरण देव –जगदलपुर, महेश गागड़ा- बीजापुर, लता उसेंडी- कोंडागांव, विक्रम उसेंडी –अंतागढ़, अनुज शर्मा- धरसीवा, टंकराम वर्मा -बलौदा बाजार,संपत लाल अग्रवाल – बसना,ननकी राम कंवर – रामपुर, से उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
