रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। 2 करोड़ 3 लाख से अधिक मतदाता प्रदेश के 90 विधायकों का भविष्य तय करेंगे। 18 लाख 68 हजार से अधिक युवा पहली बार वोट डालने वाले है। इसी तरह मतदाता सूची से 2 लाख 90 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए है।
विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले ने रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि प्रदेश में कुल 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 1 करोड़ 1 लाख, 20 हजार 830 है, जबकि महिला वोटरों की संख्या 1 करोड़, 2 लाख, 39 हजार, 410 है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले ने बताया कि प्रदेश में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1 लाख, 60 हजार 955 है। सीनियर सिटीजन वोटरों की बात करें तो उनकी संख्या 1 लाख 86 हजार 215 हैं। रीना बाबा कंगाले ने बताया कि 18-19 साल की आयु वाले वोटर्स की संख्या 7 लाख, 23 हजार 771 है। वहीं 18 से 22 साल की उम्र वाले युवा मतदाताओं की संख्या 18 लाख, 68 हजार 636 है।
छत्तीसगढ़ में इस बार के विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों की संख्या पुरूषों से ज्यादा है। 1000 पुरुष वोटरों की तुलना में महिला वोटर की संख्या 1012 हो गयी है। इसके अलावा वोटर लिस्ट में 2 लाख 90 हजार 874 नाम विलोपित किये गये हैं। माना जा रहा है काटे गए नामों से ज्यादातर लोगों की मौत हो चुकी है या फिर वो प्रदेश छोड़के किसी दूसरे प्रदेश में शिफ्ट हो गए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
