बिलासपुर। पुलिस ने नामचीन और आदतन जुआड़ियों के फंड़ में छापामार कार्रवाई की है। फड़ से पुलिस ने 11 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। फड़ सीएमडी कालेज के सामने श्री सांई काम्पलेक्स में लगी थी। पुलिस की कार्यवाही में कुल 1 लाख 35 हजार 687 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना प्रभारी तारबहार को मुखबीर सूचना मिली की श्रीसाई कॉम्प्लेक्स में निक्कू भंडारी नामक व्यक्ति लोगो को इकट्ठा कर जुआ खिलवा रहा है। तब नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी के ने टीम बनाकर थाना तारबहार क्षेत्र के सीएमडी कालेज के सामने श्री सांई काम्पलेक्स में छापामार कार्रवाई की। यहां पर जुआडियों की महफिल सजी थी। दर्जनभर से अधिक लोग ताशपत्ती के माध्यम से लाखों का दांव लगा रहे थे। पुलिस की रेड पड़ते ही जुआडियो के बीच अफरा तफरी मच गई और लोग पैसा और ताश छोड़कर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने सभी जुआडियों को भागने से पहले ही दबोच लिया। तारबहार पुलिस रेड कार्यवाही कार्यवाही में 11 जुआडियों- 01. सौरभ शुक्ला पिता सूर्यकांत शुक्ला जूना बिलासपुर 02. नीरज पहुजा पिता धनेंद्र पाहुजा जुना बिलासपुर 03. आशीष थवाईत पिता सुरेश थवाईत करबला रोड सिटीकोतवाली बिलासपुर 04 विकास सिंह पिता स्व. विजय सिंह निवासी मुक्तिधाम सरकण्डा बिलासपुर 05. राहुल चंद्रवंशी पिता जयराम चंद्रवंशी निवासी चांटीडीह सरकण्डा बिलासपुर 06. करन मेहता पिता नरेश मेहता निवासी सीपत चौक सरकण्डा बिलासपुर 07. विवेक ताम्रकार पिता विजय ताम्रकार निवासी जबडापारा सरकण्डा बिलासपुर 08 विशाल ताम्रकार पिता विजय ताम्रकार निवासी जबडापारा सरकण्डा बिलासपुर 09. मनीष अरोरा पिता सतीश अरोरा निवासी मुक्तिधाम सरकण्डा बिलासपुर 10. महर्षि बाजपयी पिता रतीन्द्र बाजपयी निवासी कपील नगर सरकण्डा बिलासपुर 11. विजय जायसवाल पिता स्व. प्रमोद जायसवाल निवासी ग्वाला रेस्टोरेंट सीएमडी कालेज को गिरफ्तार किया गया है। तारबाहर बिलासपुर ने आरोपियों से 1 लाख 35 हजार 687 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त कर जुआ एक्ट की कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया जाता है। इस पूरी कार्रवाई में फंड़ संचालक आश्चर्यजनक ढंग से फरार हो गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौधरी, उनि संजीव सिंह ठाकुर, सोनी मोतीलाल एआर, संदीप, राजेंद्र, मुरली, सालिकराम, वीरेंद्र, राहुल का योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
