रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। 3 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही सभी प्रदेशों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में इस बार भी एक चरण में हो चुनाव होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में 2 चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे। सभी 5 राज्यों में नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। मध्यप्रदेश में अभी बीजेपी सत्ता पर काबिज है, तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस सत्ता में है। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है।
00 छग के 90 सीटों में चुनाव
पहले चरण में 20 सीटों पर होंगे मतदान
प्रदेश में चुनाव दो चरणों में कराया जाएगा। जिनमें से पहली 20 सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 17 नवबंर के दिन बाकी बची 70 सीटों पर चुनाव होंगे। 7 नवबंर में 20 सीटों में बस्तर, नारायणपुर समेत अनेक ST सीटों में होंगे मतदान। पहले चरण में कवर्धा, खैरागढ़, दंतेवाड़ा, कोंटा जैसे नक्सल प्रभावित सीटों में मतदान होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
