बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने 64 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में लगभग सभी नाम वही है जो 2 अक्टूबर को वाइरल हुई सूची में थी। इस वाइरल सूची को भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं ने फर्जी बताया था। इस सूची के जारी होने के बाद भाजपा ने 85 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। केवल पांच सीटों में प्रत्याशियों की घोषणा शेष है।
भाजपा ने छत्तीसगढ़ में करीब 67 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम अंतिम रूप दे दिया हैं। जो नाम सामने आ रहे है इसके हिसाब से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव से, विनोद खांडेककर डोंगरगढ़ से, भारत लाल वर्मा डोंगरगांव से, कोरबा की पाली तानाखार विधानसभा से रामदयाल उइके, कोरबा की रामपुर विधानसभा से ननकी राम कंवर, कोरबा की कटघोरा विधानसभा से प्रेम चंद्र पटेल चुनाव लडेंगे। इसी तरह अमर अग्रवाल- बिलासपुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव- लोरमी, धर्मजीत सिंह- तखतपुर, धरम लाल कौशिक- बिल्हा, ओपी चौधरी- रायगढ़, प्रेम प्रकाश पांडे- भिलाई, राजेश मूणत- रायपुर दक्षिण, पुरंदर मिश्रा- रायपुर उत्तर, बृजमोहन अग्रवाल रायपुर- दक्षिण, मोतीलाल साहू- रायपुर ग्रामीण, खुशवंत साहब- आरंग, डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी – मस्तूरी, अजय चंद्राकर– कुरूद, रिकेश सेन- वैशाली नगर, भैया लाल राजवाड़े- बैकुंठपुर, श्याम बिहारी जायसवाल- मनेद्रगढ़, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह -भरतपुर सोनहत, दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह- कोटा, सांसद गोमती साय- पत्थलगांव, विजय शर्मा – कवर्धा, केदार कश्यप – नारायणपुर, किरण देव –जगदलपुर, महेश गागड़ा- बीजापुर, लता उसेंडी- कोंडागांव, विक्रम उसेंडी – अंतागढ़, अनुज शर्मा- धरसीवा, टंकराम वर्मा – बलौदा बाजार, संपत लाल अग्रवाल – बसना, ननकी राम कंवर – रामपुर से उम्मीदवार बनाए गए हैं। गौरतलब है कि दो अक्टूबर को भाजपा के 67 प्रत्याशियों की सूची वाइरल हुई थी और बताया गया था की यही असली सूची है। लेकिन दूसरे दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सा समेत भाजपा के सारे नेताओं ने वाइरल सूची को फर्जी बताया था। उस वाइरल सूची में लगभग सभी नाम शामिल थे जो असली सूची में है। केवल दो-तीन नाम ही कटे है जिसमे बेलतरा क्षेत्र भी शामिल है। पहले के वाइरल सूची में यहां से रजनीश सिंह को प्रत्याशी बताया गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
