रायपुर। आचार संहिता लगने के तीसरे दिन हो चुनाव आयोग एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार को एक आदेश जारी करके दो जिलों के कलेक्टर, तीन जिलों के एसपी और दो एडिशनल एसपी को हटा दिया है।
चुनाव का ऐलान होने के तीसरे दिन ही निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है। हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिनहा शामिल हैं। पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशन एसपी को भी हटा दिया है। इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं। आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेना लिखा है। हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को प्रभार सौंपने के लिए कहा है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक को इन जिलों में कलेक्टर, एसपी के पद पर चुनाव आयोग पदस्थ करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
