बिलासपुर। चुनाव आयोग ने स्पेशल सेक्रेटरी फूड मनोज सोनी को भी हटा दिया है। बताया जा रहा है की डेपुटेशन खत्म होने के बाद भी छत्तीसगढ़ में डटे हुए है।
आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। जिस आदेश में बिलासपुर और रायगढ़ कलेक्टर समेत तीन जिलों के SP को हटाने के आदेश है उसी में फूड विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी मनोज सोनी को भी तत्काल हटाए जाने के आदेश है। श्री सोनी दूर संचार विभाग के अधिकारी है और वो छत्तीसगढ़ सरकार में डेपुटेशन पर आए है। बताया जा रहा है की डेपुटेशन खत्म होने के बाद भी वो वापस अपने विभाग में नही जा रहे थे। छत्तीसगढ़ सरकार ने फूड के अलावा उन्हें मार्कफेड और नान के MD का भी अतिरिक्त प्रभार दिया था मम्मी ये तीनो छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वपूर्ण विभाग है। जहां मार्कफेड की भूमिका धान खरीदी में है तो फूड विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका धान की मिलिंग में है। जबकि नान से सभी सोसाइटियों में चावल की सप्लाई होती है। बताया जा रहा है की चुनाव आयोग ने सोनी के पीछले पांच साल के कामकाज की पूरी जानकारी भी मंगाया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
