भाजपा नेता के घर छापा, लगी थी जुए की फड़, 24 जुआड़ी गिरफ्तार, यूथ कांग्रेस का नेता भी लगा रहा था दांव, 10 लाख रुपए जब्त

बलौदा बाजार। पुलिस ने सिमगा में जुए के एक बड़े फड़ में छापामार कार्रवाई की है। जुए की फड़ एक भाजपा नेता के घर लगी थी। पुलिस ने इस कार्रवाई में 24 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पकड़े गए जुआडियों में एक यूथ कांग्रेस का छात्र नेता भी शामिल है।
बलौदा बाजार जिले में जुआरी बेखौफ होकर जुआ खेल रहे है। हालात यह है कि यहां लगने वाले फड़ में दूसरे जिले के लोग भी शामिल हो रहे हैं। इतना ही नहीं जुआरियों को राजनैतिक संरक्षण भी मिल रहा है। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगी है और धारा 144 लागू है। इसके बाद भी इस तरह से जुए की फड़ लग रही है। इससे पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है। पुलिस ने जुए की बड़ी फड़ में छापामार कार्रवाई की है। एसएसपी दीपक झा के निर्देश पर हथबंद और सिमगा पुलिस की संयुक्त टीम ने सिमगा में पूर्व मंडी उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अनिल पांडे के घर पर देर रात रेड कार्रवाई करते हुए 24 जुआरियों को पकड़ा है। आरोप है कि यहां भाजपा नेता के संरक्षण में जुआ खिलाया जा रहा था। पुलिस ने फड़ से 10 लाख 87 हजार 62 रुपए जब्त की है। इसके अलावा जुआडियों से 26 मोबाइल, दो कार और 1 बाइक भी जब्त की है। पुलिस ने पूरी कार्रवाई में भाजपा नेता अनिल पांडे के पुत्र अनिकेत पांडे, युवा कांग्रेस नेता हरप्रीत सिंह भाटिया रिंकू समेत बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, भिलाई के 24 जुआडियों को गिरफ्तार किया है। ज्यादातर लोग किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़े है।
पुलिस के अनुसार काफी समय से एवं विभिन्न सूत्रों से सिमगा नगर में बड़े रूप में जुआ खिलाने की सूचना मिल रही थी। सिमगा नगर के ब्राह्मण पारा स्थित मकान में जुए का फड सजता था। जिसमें सिमगा नगर और आसपास के कई जिलों से काफी संख्या में लोग जुआ खेलने आते थे। यह जुआ सामान्य नहीं बल्कि बड़े रूप में खेला जाता था। जिसमें लाखों रुपए दांव पर लगाए जा रहे थे। इस संबंध में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम द्वारा लगातार सूचनाएं एकत्रित कर फड़ का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस की टीम ने पहले जुए वाली मकान को चारों तरफ से घेरा गया। इसके बाद दबिश दी गई और 24 लोगों जुआ खेलते हुए पकड़ लिया गया।
जुआडियों के विरुद्ध थाना सिमगा में अपराध क्र. 322/2023 धारा 13 जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 04, 05 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस बीच मकान में जुआ खिलाने वाले सिमगा नगर निवासी अनिल पांडे की गिरफ्तारी शेष है, जिसकी पता तलाश जारी है।
00 आरोपी जुआरियों के नाम
पंकज धीरानी पिता दीपक उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा, विष्णु मांडले पिता संतराम उम्र 35 साल निवासी वार्ड नंबर 01 खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा, हंषराम साहू पिता काशीराम उम्र 39 साल निवासी ग्राम पेंडरी थाना भाटापारा ग्रामीण, प्रदीप मोटवानी पिता साजन दास उम्र 40 साल निवासी दीनदयाल कॉलोनी भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग, पवन किंगरानी पिता पन्नुमल उम्र 48 साल निवासी ग्राम खोखली थाना भाटापारा ग्रामीण, भीषम साहू पिता रूप राम साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम पेंडारी थाना भाटापारा ग्रामीण, योगेश कुमार पिता बादल कुमार खिलवाड़े उम्र 32 साल निवासी ग्राम दुलदुला थाना सिमगा, कौशल कुमार पिता विदेशी साव उम्र 40 साल निवासी कैलाश नगर मठपारा थाना उरला जिला रायपुर, सुनील कुमार पिता हरूमत विधानी उम्र 43 साल निवासी तिल्दा कैंप नेवरा जिला रायपुर, सुशील कुमार पिता प्यारेलाल देशलहरे उम्र 27 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा, सहदेव चेलक पिता तिहारू राम उम्र 30 साल निवासी ग्राम खंडुवा थाना सिमगा, देवेंद्र वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम सुमा थाना भाटापारा ग्रामीण, दया दास बारले पिता बगश उम्र 57 साल निवासी ग्राम हीरापुर थाना पिपरिया जिला कवर्धा, इंदर शर्मा पिता रामूलाल शर्मा उम्र 45 साल निवासी शंकर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर, श्रीकांत तिवारी पिता शिव तिवारी उम्र 35 साल निवासी मंगला चौक वार्ड नंबर 07 बिलासपुर थाना सिविल लाइन बिलासपुर जिला बिलासपुर, अश्वनी पटेल पिता कृष्ण पटेल उम्र 31 साल निवासी रगरा थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, मनीष रात्रे पिता अशोक रात्रे उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 01 सतनामी पारा खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा, घनश्याम चंद्राकर पिता शत्रुघ्न उम्र 45 साल निवासी जय स्तंभ चौक खम्हरिया थाना खमरिया जिला बेमेतरा, अजय शर्मा पिता मनीशंकर उम्र 27 साल निवासी ग्राम टीहूपारा सिमगा थाना सिमगा, मोहनलाल पिता रामलाल साहू उम्र 45 साल निवासी ग्राम खारती थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा, विनोद चंद्राकर पिता गया राम उम्र 28 साल निवासी ग्राम बैत्री थाना पिपरिया जिला कबीरधाम, गोपाल यदू पिता रामदयाल यदू उम्र 28 साल निवासी ग्राम तरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण, हरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू भाटिया पिता गुरविंदर सिंह उम्र 40 साल निवासी ब्राह्मण पारा सिमगा, अनिकेत पांडे पिता अनिल पांडेय उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 8 सिमगा थाना सिमगा, गिरफ्तारी हेतु शेष आरोपी अनिल पांडे निवासी ब्राह्मण पारा सिमगा थाना सिमगा।
यह जब्त हुआ जप्ती का
नगदी 10,87,062 रुपए, 52 पत्ती ताश, कार क्रमांक CG12 AR8512, कार क्र. CG07 CD3642, मोटरसाइकिल डीलक्स CG06 GW5160, 26 नग
मोबाइल फोन है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *