बिलासपुर। कांग्रेस ने रविवार को नवरात्र के पहले दिन विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची में 30 प्रत्याशियों के नाम है। इनमे ज्यादातर वर्तमान मंत्रियों और बस्तर क्षेत्र के सीटों के प्रत्याशी है। कांग्रेस ने सीएम भूपेश बघेल को पाटन से और डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को अंबिकापुर से टिकट दिया है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सीतापुर से अमरजीत भगत, खरसिया से उमेश पटेल, कोरबा से जय सिंह अग्रवार और सक्ती से डॉ. चरणदास महंत को प्रत्याशी बनाया है। अरंग से कांग्रेस ने शिवकुमार डहरिया, डोंडी लोहरा से अनिला भेंडिया, दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, साजा से रविंद्र चौबे, नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार, पंडरिया से नीलकांत चंद्रवंशी, कर्वधा से मोहम्मद अकबर, खैरागढ़ से यशोदा वर्मा और डोंगागढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल को टिकट दिया है।
इसके साथ ही पार्टी ने चित्रकोट से सांसद दीपक बैज को टिकट दिया है। कांग्रेस ने राजनंदगांव से गिरिश देवांगन, डोंगार गांव से दलेश्वर साहू, खुज्जी से भोला राम साहू, मोहला मानपुर से इंद्रशाह मंडावी, अंतागढ़ से रुप सिंह पोटई, भानुप्रतापपुर से सवित्री मंडावी, कांकेर से शंकर ध्रुव, केशकाल से संतराम नेताम, कोंडागांव से मोहन लाल मरकाम और नारायणपुर से चंदन कश्यप को उम्मीदवार बनाया है। बस्तर से लखेश्वर बघेल, दंतेवाड़ा से के. छविंद्र महेंद्र कर्मा, बीजापुर से विक्रम मंडावी और कोंटा से कवासी लखमा को टिकट मिला है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
