बैकुंठपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने बिना अनुमति रैली निकालने और आमसभा करने पर भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह नोटिस जारी किया है। प्रत्याशी को 3 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर रैली और आमसभा के खर्च को चुनावी व्यय में जोड़ा जाएगा।
छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया गया है। दरअसल केंद्रीय राज्य मंत्री सोनहत क्षेत्र में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान में निकली थीं। इस दौरान जनसंपर्क काफिले में 40 से अधिक चारपहिया और 50 से अधिक दोपहिया वाहन शामिल थी। इस संबंध में रेणुका सिंह ने रिटर्निंग अधिकारी से किसी प्रकार की सूचना या अनुमति नहीं ली थी। बता दें कि भतरपुर सोनहत से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद 15 अक्टूबर को रेणुका सिंह बड़ी तादात में लोगों के साथ सोनहत में जनसंपर्क अभियान में पहुंची।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा है। बता दें कि बीजेपी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
