कवर्धा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव 7 नवम्बर को होने वाले है। लिहाजा इन सीटों में नामंकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को छत्तीसगढ़ की कवर्धा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी मंत्री मो. अकबर अपने साथी समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए वे रैली लेकर निकले थे।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की नामांकन रैली में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिससे कांग्रेस कार्यकताओं में भगदड़ सी मच गई। जानकारी के अनुसार प्रत्याशी घोषित होने के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा पहुंचे जहां उन्होंने बड़ी संख्या लगभग 5 हजार से ज्यादा समर्थकों के साथ डीजे और बाजे-गाजे लेकर शहर भ्रमण करने निकले ही थे।
रैली जैसे ही शहर के दर्रीपारा में पहुंची अचानक मधुमक्खियों ने कांग्रेस की रैली में हमला कर दिया। जिससे कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई और कार्यकर्ता जैसे तैसे वहां से दौड़ते भागते नजर आए। वहीं मधुमक्खियों के हमले से रैली में शामिल हुए कई कांग्रेस कार्यकर्ता जख्मी हुए है। कांग्रेस कार्यकताओं पर मधुमक्खियों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पर्चा दाखिल करने के बाद मोहम्मद अकबर ने कहा कि कांग्रेस कवर्धा विधानसभा से एक तरफा जीत हासिल करेगी और इस बार प्रदेश में कांग्रेस 75 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
