बिलासपुर। गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सामने अनियंत्रित होंडा सिटी कार ने दरजनभर छात्राओं को कुचल दिया है। हादसे में एक लड़की को गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार युवक राजेंद्र नगर चौक से सत्यम चौक की ओर जा रहे थे। सफेद रंग की होंडा सिटी कार तेज रफ्तार में लहराते हुए गलत दिशा से चल रही थी। जिसने बिलासा गर्ल्स कॉलेज से निकल रही छात्राओं को टक्कर मार दी। कार के चक्के के नीचे चकरभाठा निवासी हेमा वर्मा आ गई, जिसकी हालत गंभीर है। घायल छात्रा को अपोलो भेजने की तैयारी है। वहीं शेष अन्य घायलों का इलाज सिम्स में किया जा रहा है। घायल छात्रा को पुलिस के वाहन में अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार में सवार एक युवक भागने में सफल रहा तो दूसरा कार से नहीं निकल पाया और लोगों ने उसे पकड़ लिया।
तेज रफ्तार से आ रही सफेद रंग की होंडा सिटी कार क्रमांक सीजी 12Y 6543 में दो युवक बैठे हुए थे। इसमें से एक ड्राइविंग कर रहा था। तेज गति के कारण कार अनियंत्रित हो गई और छुट्टी के बाद घर जा रहे स्कूली बच्चों को टक्कर मारते हुए निकली। जिससे दर्जनभर स्कूली छात्राओं को गंभीर चोटे आई है। इस हादसे में कई छात्र-छात्राओं को गंभीर चोटे आई है। जिसमे एक छात्रा बेहद गंभीर है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। इस अफरा तफरी के बीच किसी ने एंबुलेंस को फोन कर दिया और वो पहुंच गए। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
