बलौदा बाजार। खाद्य विभाग ने गैस एजेंसियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 61 लाख 56 हजार रुपए से अधिक मूल्य के 2290 नग भरे और खाली गैस सिलेन्डर को जब्त किया है। कलेक्टर चंदन कुमार को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब यह बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि कार्रवाई के दौरान स्टॉक मिलान में बड़ी गड़बड़ी मिली है। निर्धारित मूल्य से अधिक राशि ग्राहकों से वसूल करने का मामला उजागर हुआ है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने जिले में स्थित विभिन्न गैस एजेंसियों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 61 लाख 56 हजार 639 रुपए के 2290 नग भरे एवं खाली गैस सिलेंडर को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिले के विष्णु गैस एजेंसी पलारी, कमलेश रमेश एलपीजी कसडोल, मॉ महामाया एचपी गैस एजेंसी करमदा, राजलक्ष्मी एचपी गैस एजेंसी भाटापारा में की गई है। इन एजेंसियों से घरेलू गैस 14.2 किलोग्राम के भरे हुए 1299 नग, खाली 432 नग, घरेलू गैस 5 किग्रा. भरे हुए 40, खाली 95, कार्मिशियल गैस 19 किग्रा के 56 भरे हुए, खाली 183, कार्मिशियल गैस 5 किग्रा. के 119 नग भरे हुए एवं खाली 66 नग जब्त किया गया है। उक्त एजेसिंयों में स्टॉक मिलान में भारी गड़बड़ी पायी गई। इसके साथ ही लगातार कुछ दिनों से तय रीफिलिंग दर से अधिक रीफिलिंग दर में वसूलने की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। जांच टीम को इसके अतिरिक्त इन स्थलों में अग्निशमन किट भी उपलब्ध नहीं मिले। कुछ एजेसिंयों में अग्निशमन किट पाया गया तो उसकी वैद्यता समाप्त मिली है। साथ ही अनाधिकृत व्यक्तियों एवं स्थलों पर गैस सिलेंडर मिले जो कि द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का खुला उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त विस्फोटक अनुमति के शर्तों का खुला उल्लंघन भी पाया गया। जिले के सभी गैस एजेसिंयों को चेतावनी देते हुए स्टॉक संधारण को शत प्रतिशत पूर्ण करने एवं निर्धारित दर पर ही रीफिलिंग करने के निर्देश दिए है। यह कार्रवाई खाद्य अधिकारी विमल दुबे के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस विभाग के सहयोग से किया गया। कार्रवाई के दौरान बलौदा बाजार एसडीएम रोमा श्रीवास्तव, भाटापारा एसडीएम नरेन्द्र बंजारा, कसडोल एसडीएम भूपेन्द्र अग्रवाल, सहायक खाद्य अधिकारी सुशील टंडन, खाद्य निरीक्षक अमित शुक्ला, शीतलेश यादव, रामनारायण साहू, लक्ष्मण कश्यप सहित विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे। इस पूरी कार्रवाई पर जिला खाद्य अधिकारी विमल दुबे ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
00 गड़बड़ी मिली
प्रशासन को निर्धारित दर से अधिक कीमत में सिलेंडर देने की शिकायत मिली थी। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। जांच टीम को इसके अतिरिक्त इन स्थलों में अग्निशमन किट भी उपलब्ध नहीं मिले। कुछ एजेसिंयों में अग्निशमन किट पाया गया तो उसकी वैद्यता समाप्त मिली है। साथ ही अनाधिकृत व्यक्तियों एवं स्थलों पर गैस सिलेंडर मिले जो कि द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का खुला उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त विस्फोटक अनुमति के शर्तों का खुला उल्लंघन भी पाया गया।
00 यहां कार्रवाई हुई
जिले के विष्णु गैस एजेंसी पलारी, कमलेश रमेश एलपीजी कसडोल, मॉ महामाया एचपी गैस एजेंसी करमदा, राजलक्ष्मी एचपी गैस एजेंसी भाटापारा में की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
