रायपुर। चुनाव आयोग ने प्रदेश में दो कलेक्टरों और 3 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाने के बाद 24 और अधिकारियों को और हटा दिया है। आयोग ने यह कार्रवाई शिकायतों के आधार पर की है। इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला मुख्यालयों में अटैच कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने को हैं। पहले और दूसरे चरण की वोटिंग के लिए अभी नामांकन प्रक्रिया चल ही रही है। छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 अधिकारियों, कर्मचारियों को चुनाव कार्य से हटा दिया हैं। इनमें ज्वाइंट डायरेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, डिप्टी डीएफओ, प्राचार्य, व्याख्याता से लेकर कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अफसरों के मुताबिक ये कार्रवाई विभिन्न शिकायतों के आधार पर की गई है। सभी अधिकारियों को उनके मूल पद से हटाकर जिला मुख्यालयों में अटैच किया गया है। जिसके तहत ये निर्वाचन संबंधी काम नहीं कर सकेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए


