रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से किसानो का कर्जा माफ करने का एलान कर दिया है। उनका कहा कि कांग्रेस की सरकार किसानों के योगदान से आई थी, इसलिए किसानों का फिर से कर्ज माफी करेंगे। श्री बघेल शक्ति जिले के कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हुए थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने यह घोषणा सक्ती जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के दौरान आयोजित एक सभा में की है। पार्टी ने सक्ती विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को अपना उम्मीदवार बनाया है। श्रीबघेल ने सभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं के लिए एक भी घोषणा नहीं की है। राहुल जी आए तो घोषणा की गई की हम जाति जनगणना कराएंगे। प्रियंका जी ने कहा गरीब लोगों को आवास दिये जाएंगे। हमने कहा है कि केंद्र सरकार हमारा हिस्सा दे या न दे छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों के लिए घर बनाकर रहेगी। अब हम किसानो का कर्जा माफी करने वाले है। हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे, अभी बहुत सी गारंटी देनी है। मैं सक्ति में आया हूं यहां शक्ति के उपासक बैठे हैं। सक्ति में किसान को शक्तिमान बनाना है। मैं मंच के माध्यम से घोषणा कर रहा हूं जैसे पूर्व में किसानों का कर्ज माफ किया गया था, फिर से सरकार बनाओ किसानों का कर्ज माफ होगा। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की इस घोषणा को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। राज्य में वर्ष 2018 के चुनाव से पहले भी कांग्रेस ने सरकार बनते ही कर्ज माफ करने का वादा किया था। राज्य सरकार के मुताबिक राज्य में 18.82 लाख किसानों पर बकाया 9270 करोड़ रुपए का कृषि ऋण माफ किया गया है। वहीं राज्य के 17 लाख किसानों पर वर्षों से लंबित 344 करोड़ रुपए का सिंचाई कर भी माफ किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
