धर्मपत्नी के मकान में रहते है बिलासपुर के भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल, किसकी गाड़ी में घूमते है किसी को पता नहीं, सोना चांदी बिलकुल भी नहीं

बिलासपुर। चार बार के विधायक और 15 साल तक मंत्री रहे अमर अग्रवाल हैं तो करोड़पति लेकिन अपनी धर्मपति श्रीमती शशि अग्रवाल के घर में रहते है। जिस गाड़ी में घूमते है वो किसका है किसी को पता नही है। क्योंकि एफिडेविट के अनुसार न तो पत्नी के पास कोई गाड़ी है और न ही अमर अग्रवाल के पास कोई गाड़ी है। हालांकि पति पत्नी दोनो 20 करोड़ रुपए से अधिक की चल अचल संपत्ति के मालिक है।

बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल की संपति को लेकर आम जनता के बीच कई तरह के अफवाह है। कोई RAMA ग्रुप की पूरी संपत्ति के अलावा राशि पॉवर को भी उनका ही बताते है। इसके पीछे चर्चा करने वाले तर्क देते है की RAMA के स्पेलिंग को उल्टा करके पढ़ेंगे तो AMAR होता है। बड़े आदमी लोग ऐसे ही करते है। इसके अलावा दिल्ली के द्वारका में बेस्किमती जमीन होने की भी बात करते है तो कोई बिलासपुर के अशोकनगर में कई एकड़ जमीन होने की बात करते है। यही नहीं मोहनभाठा के आगे एक गांव में 7 स्टार की सुविधा वाली रिजॉर्ट को भी उन्ही का बताते है। यदि शहर में होने वाली चर्चा को सही मान लें तो अमर अग्रवाल लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति के मालिक है। लेकिन चुनाव के लिए उन्होंने जो संपत्ति का विवरण दिया है उससे ये सभी बाते झूठी साबित हो रही है। एफिडेविट से स्पष्ट हो रहा है की इनकी संपत्ति को लेकर जो चर्चा होती है वह कोरी अफवाह है। वास्तविकता ये है की उनके पास बिलासपुर में मकान तक नहीं है। राजेंद्र नगर स्थित जिस मकान में वे रहते है वह उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शशि अग्रवाल की है। अमर अग्रवाल के पास सोना -चांदी भी नहीं है। और तो और उनके पास अपनी गाड़ी भी नही है। SBI और HDFC के बैंक के सेविंग और करेंट अकाउंट में 4 लाख 71 हजार 288 रुपए जमा है। इसके अलावा 8 लाख 63 हजार रुपए उनके पास नगद है। रुक्मणि पॉवर, ईस्ट वेस्ट इंफ्राटेक और वेदांता वॉशरी में उनका 37 लाख रुपए का निवेश है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस, और बीमा कंपनी में 14 लाख रुपए का निवेश है। लिंगियाडीह में कृषि भूमि है और खरसिया व रायपुर में आवासीय प्लाट और मकान है। अमर अग्रवाल के ऊपर 68 लाख रुपए का ऋण भी है। सब मिलाकर अमर अग्रवाल 4 करोड़ 58 लाख रुपए के चल अचल संपत्ति के मालिक है। अमर अग्रवाल से चार गुना ज्यादा अमीर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शशि अग्रवाल है। उनके पास 9 लाख 20 हजार रुपए नगद है। जबकि SBI, CBI, PNB और HDFC समेंत कई बैंकों के खातों 9 लाख 15 हजार, 223 रुपए जमा है। उनके पास 427 ग्राम सोना और उनसे बने गहने है। रुक्मणि पॉवर, रुक्मणि इंफ्रास्ट्रक्चर, रायगढ़ लैंड वेंचर, वेदांता वॉशरी, मुसद्दीलाल मंशाराम इंफ्रा समेत 7 कंपनियों में डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश है। 1 करोड़ 7 लाख रुपए का PPF, FDR है। इसके अलावा धौंराभाठा और टांडा में कृषि भूमि है जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए से अधिक है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *