रायपुर। छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर राहुल गांधी ने रविवार को कठिया गांव पहुंचे और किसानो के साथ खेत हंसिया लेकर धान की कटाई करने उतर गए। राहुल गांधी पहले सिर पर गमछा बांधा और हंसिया लेकर धान की कटाई करने लगे। राहुल गांधी ने वहां किसानों के साथ बातचीत की और धान कटाई की जानकारी ली।
राहुल गांधी ने धान काटते हुए यह फोटो इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा है, किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल है। आगे पोस्ट में उन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम के बारे में भी बताया और कहा, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के बेहतरीन काम से यहां के किसानों को भारत में सबसे खुशहाल बनाया. राहुल गांधी ने आगे लिखा- एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा हम फिर निभाएँगे: 20 क्विंटल/एकड़ धान ख़रीदेंगे, किसानों का कर्जा फिर माफ करेंगे हमने कर दिखाया: धान का मिला ₹2,640/क्विंटल, 26 लाख किसानों को, ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी, 19 लाख, किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्ज़ा माफ, बिजली का बिल आधा, 5 लाख कृषि मज़दूरों को ₹7,000/वर्ष,छत्तीसगढ़_मॉडल
प्रदेश में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में रायपुर के कठिया गांव पहुंच कर किसानों से वार्ता की और धान की कटाई में सहभागिता की। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि छत्तीसगढ़ का किसान संतुष्ट है, कांग्रेस सरकार की योजनाओं से, उनको मिल रही सुविधाओं से। उनका भी यही कहना है कि फिर से एक बार, भरोसे की सरकार। इस दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश, टीएस सिंहदेव, विस अध्यक्ष चरणदास महंत व गृहमंत्री ताम्रध्वज साह भी धान की कटाई की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
