जांजगीर चांपा। सिवनी गांव के शराब दुकान में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव के बाहर संचालित शराब दुकान में तैनात दो सुरक्षा कर्मियों की हत्या कर दी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। डाग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के माध्यम से जांच की जा रही है।
पुलिस को दोनों देशी-अंग्रेजी शराब दुकान का ताला टूटा हुआ मिला है, जिससे चोरी की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार पिसोद गांव से यदुनंदन पटेल के परिजन उसके मोबाइल में घर वापसी के संबंध में जानकरी लेने के लिए फोन लगाया। मोबाइल पर रिंग जाने के बाद नहीं उठाने पर परिजनों ने सिवनी गांव के परिचित को शराब दुकान में गार्ड की नौकरी करने वाले अपने बेटे यदुनंदन पटेल से बात कराने भेजा।
ग्रामीण ने शराब दुकान परिसर में पहुंचकर तखत के ऊपर सो रहे गार्ड के पास पहुंचकर देखा तो दोनों गार्ड तखत में मच्छरदानी के अंदर सोते हुए मिला। लेकिन पास में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। सोए हुए दोनों गार्ड के सर से खून निकल रहा था और दोनों की मौत हो गई थी। खून को देखकर युवक घबरा गया और गांव के लोगों इसकी को सूचना दी। देखते ही देखते हत्या होने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर चाम्पा पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। शराब दुकान का ताला भी टूटा हुआ था। लिहाजा चोरी की भी आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई और आसपास का CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। लेकिन इस घटना ने चुनाव आचार संहिता लगने के बाद चाक चौबंद व्यवस्था होने के दावे पर सवालिया निशान लगा दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
