बिलासपुर। महतारी वंदन योजना का फर्जी फार्म भराने और पहली किस्त के रूप में हजार रुपए बांटने की शिकायत पर रिटर्निग अधिकारी ने भाजपा के जिला अध्यक्ष और एक पार्षद को नोटिस जारी किया है। भाजपा के कार्यकर्ता योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पूरे प्रदेश में महिलाओं से ये फार्म भराए जा जा रहे है। जबकि इस फार्म में न तो सरकारी सिल मुहर है और न ही सरकार के किसी विभाग द्वारा ऐसी कोई योजना चलाई जा रही है।
विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में बिलासपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष एवं एक पार्षद को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर बिलासपुर डॉ. सुभाष सिंह राज ने प्राप्त शिकायत के आधार पर दोनों को नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर जवाब तलब किया है। शिकायत के अनुसार निगम के वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद अशोक विधानी द्वारा हेमू नगर स्थित भाजपा कार्यालय में अपने भाई राजू विधानी से महतारी वंदन योजना से संबंधित फार्म भराया जा रहा है। जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रूपये की सहायता दी जायेगी। फार्म भरने के एवज में अशोक विधानी द्वारा प्रथम किश्त के रूप में एक-एक हजार रूपये की राशि भी कार्यालय से दी जा रही है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 (2) एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171 सी के तहत चुनाव में इस तरह का प्रलोभन देना प्रतिबंधित एवं दण्डनीय अपराध है। इसलिए शिकायत एवं आवेदन प्रारूप के संबंध में अपना स्पष्टीकरण 24 घण्टे के भीतर रिटर्निंग अफसर के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किये जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
महतारी वंदन योजना भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा है। भाजपा ने वादा किया है की सरकार बनी तो महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे। इस योजना का चुनावी लाभ लेने के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने एक फर्जी फार्म प्रिंट कराया है। जिसमे बकायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी है। भाजपा के कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक महिलाओं से इस फार्म को भराए जा रहा है। जबकि इस फार्म में न तो केंद्र सरकार के किसी विभाग की सिल मुहर है और न ही राज्य सरकार के किसी विभाग का सिल मुहर है। महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के नाम पर भाजपा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर ये फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। क्योंकि महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के नाम पर गुमराह करके वोट लिया जा सके।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
