बेलतरा में केंद्रीय मंत्री के साथ युवाओं की बाइक रैली, छत्तीसगढ़ में चल रही है झूठ और फरेब की सरकार – अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के पौसरा ग्राम में विशाल आम सभा को संबोधित किया। इसके पहले खमतराई चौक से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली जो कई गांवों से होते हुए पौसरा गांव के आमसभा स्थल पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू से मुख्य अतिथि को तौला गया और गजमाला पहना कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में वह कौन सा स्थान है जहां भाजपा हमेशा जीतता है। मैं उस स्थान को देखना चाहता हूं। यह सोचकर के मैं दिल्ली से बेलतरा आया हूं। बेलतरा विधानसभा के जनता को मै प्रणाम करता हूं। विसम परिस्थिति में भी भाजपा को आप सबने जिताया है। आज एक पैसा वाला है कांग्रेस प्रत्यासी और भाजपा का प्रत्याशी आपका अपना बेटा है। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से पूछा की आप किसके साथ हो… तो उपस्थित जनसमूह ने कहा कि हम सुशांत शुक्ला के साथ खड़े है। उन्होने अपने वक्तव्य में कहा की मोदी की गारंटी है मोदी जी ने जो कहा वो पूरा किया है, छत्तीसगढ़ में ₹500 में सिलेंडर हर महिलाओं के खाते में हर महीना, किसानों का धान खरीदी 21 कुंटल धान का कीमत ₹3100 कुंटल हम धान का पैसा एक किस्त में देंगे और सरकार बनते ही तत्काल आवास और पुराना धान का जो बोनस बकाया है उसे 28दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस पर सभी किसानों के खाते में आ जायेगा।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार ने केवल झूठ, फरेब की सरकार है। इस सरकार ने जनता को ठगा है। महादेव के नाम पर सट्टा का बाजार लगाया। महादेव तक को नहीं छोड़ा, हमारी आप सभी से निवेदन है भाजपा को वोट दे, सुशांत शुक्ला को जिताएं, ताकि आप सब का अगुवाई करे और बेलतरा छेत्र को शिक्षा स्वास्थ्य के छेत्र में आगे बढ़ाए। आपका विकास करे, आपके साथ हमेशा खड़े रहें, सुख दुख में और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *