रायपुर। जिस असीमदास को ED ने 508 करोड़ रुपए के साथ गिरफ्तार किया है उसकी एक कथित पत्र वायरल हो रहा है। इस पत्र में ED के डायरेक्टर को लिख रहा है की उसे एक बड़े षड्यंत्र में फंसाया जा रहा है। उसे तो सुभम सोनी ने कंस्ट्रक्शन कारोबार में मदद करने के लिए भेजा था। अखबारों की खबर पढ़ कर वह हैरान है।
महादेव एप मामले में गिरफ्तार आरोपी असीम दास का प्रवर्तन निदेशालय के संचालक को लिखा एक कथित हस्तलिखित पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कथित पत्र में उसने शुभम सोनी उर्फ पिंटू और उसके साथियों द्वारा षड़यंत्रपूर्वक फंसाए जाने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वर्मा या कांग्रेस पार्टी के किसी नेता-कार्यकर्ता को पैसे या अन्य किसी तरीके से पैसे या अन्य प्रकार से सहयोग पहुंचाने से इंकार किया है।
असीम दास के कथित पत्र के अनुसार उसने जेल दाखिल होने के बाद अख़बार में जब ख़ुद से संबंधित खबर पढ़ी तो वह हैरान हो गया। दास के अनुसार शुभम् सोनी से वह दुबई में मिला था और सोनी ने उसे छत्तीसगढ़ में कंस्ट्रक्शन कारोबार में मदद का वादा कर वापस छत्तीसगढ़ भेजा था। पत्र में असीम दस लिखता है कि अख़बारों में जो बात लिखी गई है कि उसके पास से जप्त की गई नगद राशि को वह छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देने आया था, वह पूर्णतः असत्य है। उसे बहुत बड़े षड्यंत्र में फंसाया जा रहा है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
