बिलासपुर। दो लोगों को कार से कुचलने वाले NSUI के प्रदेश सचिव अमीन खान को निलंबित कर दिया गया है। इधर पुलिस अमीन खान और अभिजीत श्रीवास्तव को लेकर कंफ्यूज है। जबकि जानकारों की माने तो दोनो एक ही है। धर्म परिवर्तन के बाद श्रीवास्तव से आरोपी खान बन गया है।
युवा कांग्रेस नेता सिद्धू नामदेव अपने कुछ दोस्तों के साथ गुटखा लेने मोहल्ले की दुकान में गया था। जहां पहले से ही NSUI कार्यकर्ता अभिजीत श्रीवास्तव भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चुनाव के दौरान विवाद हुआ था जिसे लेकर अभिजीत श्रीवास्तव गाली गलौज करने लगा। सिद्धू और उसके साथियों ने जब ऐसा करने से मना किया तो अभिजीत श्रीवास्तव ने अपने पिता सुभाष और चचेरे भाई अमीन खान को बुला लिया। अमीन खान NSUI का प्रदेश महासचिव भी है। इन सब ने मिलकर सिद्धू नामदेव, मंजीत सोनी और उनके साथियों के साथ पहले मारपीट की और जब यह लोग अपनी स्कूटी में वहां से जाने लगे तो तेज रफ्तार से कार चलाते हुए मनजीत सोनी और एक्टिवा सवार उसके साथी को टक्कर मार दी। इस घटना में सिद्धू नामदेव और मनजीत सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल मनजीत का अपोलो में इलाज चल रहा है। इस मामला में अपराध दर्ज करने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
इस बीच कांग्रेस पार्टी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए NSUI के प्रदेश सचिव अमीन खान को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा NSUI ने इसकी जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी भी बनाई है। एनएसयूआई के प्रभारी प्रदेश महामंत्री हेमंत पाल ने आदेश जारी किया है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे को सचिव अमीन श्रीवास्तव उर्फ़ अमीन खान के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत मिलने के बाद जांच और कार्रवाई की बात कही है। रिपोर्ट आने तक अमीन खान को निलंबित कर दिया गया है।
00 नाम को लेकर असमंजस
पुलिस एफआईआर और एनएसयूआई की नोटिस में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमीन खान को कभी अमीन खान और कभी अमीन श्रीवास्तव बताया जा रहा है, जिसे लेकर असमंजस की स्थिति है। दरअसल अमीन खान आरोपी अभिजीत श्रीवास्तव का चचेरा भाई है जिसने इस्लाम में धर्मांतरित होने के बाद अपना नाम अमीन खान रख लिया है। पुलिस ने इस मामले में अभिजीत श्रीवास्तव उसके पिता सुभाष श्रीवास्तव अमीन खान और अमन खान को आरोपी बनाया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
