
बिलासपुर। कोटा ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला द्वारा ग्रामीण जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाने कांग्रेस के अंदर चल रही भेदभाव की राजनीति एक बार फिर सतह पर आ गई है।
उनका कहना है कि जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी कोटा ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करते हैं। उनकी गाडियां पकड़वाते हैं। इसके लिए कोटा ब्लॉक के अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं। केसरवानी के भेदभावपूर्ण रवैए से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
संदीप शुक्ला ने कहा कि वे अपने साथियों के साथ समस्याओं को लेकर यहां चर्चा करने आए थे, लेकिन जिला अध्यक्ष नहीं मिले। कांग्रेस भवन का ताला बंद है। इसलिए वे सांकेतिक धरने पर बैठे हैं।
उन्होंने बताया कि दो साल पहले प्रभारी मंत्री ने स्कूलों में शाला विकास समिति गठित करने के लिए प्रस्ताव मंगाए थे। हम जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी को 4 बार प्रस्ताव दे चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने सूची जारी नहीं की है। यही एक मौका रहता है, जब कार्यकर्ताओं को खुश रखने का, लेकिन केसरवानी ज उदासीनता से कार्यकर्तओं में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ग्रामीण क्षेत्र से जिला अध्यक्ष बनाने की मांग उठी थी, जिस पर वे आज भी बरकरार हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
