
बिलासपुर। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। युवक फांसी पर लटक छुआ था लेकिन हंसिया की सहायता से फंदा काट दिया गया और वह पेड़ से नीचे गिर गया।
बेलसरी गांव से तखतपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक पेड़ में चढ़कर फांसी लटक रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर तखतपुर पुलिस ने समय गंवाए बेलसरी पहुंच गई। रास्ते मे 112 में फोन करके एम्बुलेंस भी बुला लिए। पुलिस की जब बेलसरी पहुंची तो पेड़ के ऊपर युवक चढ़ा हुआ था और नीचे ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। मौके को देखते हुए तत्काल एक ट्रैक्टर मंगाया और पेड़ के नीचे लगाया, दूसरी ओर एक ब्यक्ति को पेड़ में चढ़ाया गया। जब युवक को बचाने पहुंचा ब्यक्ति उसके नजदीक पहुंचा तो वह फांसी पर झूल गया। आनन फानन में हंसिया से फंदा काटा गया जिससे फांसी पर लटक रहा युवक नीचे ट्रेक्टर में गिर गया फिर तत्काल फंदे की गठान खोल दी गई। युवक को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसकी इलाज की जा रही है। फांसी पर झूलने वाले युवक की पाचन पुरपुटा गांव के शिव सिंग मरावी पिता तिहार सिंग मरावी के रूप में की गई है। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने इस उपलब्धि के लिए तखतपुर थाने की पूरी टीम को बधाई दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
बिलासपुरSeptember 13, 2026सवालों के दबाव में सड़क पर उतरे विधायक ? अब परिणाम चाहिए.. अंकित
