कांकेर। भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड के फरार शूटर और पिस्टल सप्लायर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शूटर गढ़चिरौली में छुपा हुआ था। इस हत्याकांड के लगभग सभी 13 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है। पुलिस ने पहले शूटर विकास तालुकदार को महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद हत्यारे को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू साहू को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों भाजपा के जिला उपाध्यक्ष असीम राय की पखांजूर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या कर मुख्य आरोपी (शूटर) विकास तालुकदार फरार हो गया था, जिसे कांकेर पुलिस ने महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस हत्याकाण्ड में शामिल आरोपी गोपी दास के घर से पैरावट में छुपाकर रखे हत्या में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्टल, 2 मैग्जीन एवं 8 नग राउण्ड को आरोपी विकास तालुकदार की निशानदेही पर बरामद किया गया। शूटर विकास तालुकदार को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू साहू को दंतेवाडा से गिरफ्तार किया गया एवं उसके कब्जे से अवैध रुप से बिक्री हेतु रखे गये 02 नग पिस्टल, 02 मैग्जीन एवं 30 राउण्ड बुलेट बरामद किये गये है। कांकेर पुलिस ने अब तक हत्या की प्लानिंग करने वाले, सुपारी देने वाले, रेकी करने वाले, गोली चलाने वाले और कट्टा सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
