कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कुल 29 नक्सली मारे गए हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में इन्सास राइफल्स, AK 47, SLR, कार्बाइन, .303 राइफल्स भी बरामद की गई है। BSF और DRG की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने पर सर्जिकल स्ट्राइक की है जिससे नक्सलियों के बीच खलबली मच गई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षाबलों के इस सर्जिकल स्ट्राइक से माओवादियों की उत्तर बस्तर ‘डिवीजन कमेटी’ को बड़ा झटका लगा है। यह कमेटी क्षेत्र में अवैध लेवी वसूलने और संगठन के आपूर्ति नेटवर्क को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी। पिछले तीन दशक से नक्सल समस्या से जूझ रहे छत्तीसगढ़ में यह पहली बार हुआ है जब मुठभेड़ में इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मारे गए दो नक्सलियों की पहचान शंकर राव और ललिता के रूप में की गई है। दोनों ‘डिविजनल कमेटी’ सदस्य थे और उनके सिर पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह मुठभेड़ कांकेर, नारायणपुर (छत्तीसगढ़ में) और गढ़चिरौली (महाराष्ट्र से सटे) के त्रिकोणीय स्थान पर हुई है। इस जगह को माओवादियों की उत्तर बस्तर ‘डिवीजन कमेटी’ के लिए सुरक्षित ठिकाना माना जाता है।
सुंदरराज ने बताया कि उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी में लगभग 70 से 80 नक्सली हैं, जिसमें माओवादियों की चार क्षेत्र समितियां हैं, रावघाट, परतापुर, कुवे और किसकोड़ो शामिल हैं। माओवादियों की अलग-अलग डिवीजन समितियां अलग-अलग काम संभालती हैं। उत्तर बस्तर ‘डिवीजन समिति’ अवैध लेवी वसूली और रसद आपूर्ति नेटवर्क संभालती है।
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, ”मंगलवार की मुठभेड़ ने उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी को भारी झटका पहुंचाया है। इसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है, हम सही दिशा में जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया चल रही है और अब तक उनमें से दो की पहचान शंकर राव और ललिता के रूप में की गई है। उनके मुताबिक दोनों ‘डिविजनल कमेटी’ के सदस्य थे और उनके सिर पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था।
Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयMarch 24, 2026सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, किस मामले को लेकर दिया फैसला, पढ़े खबर…
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
