
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर जमीन और गरीब परिवार से जुड़ी अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन और बेहतर कार्यों से देश में उपलब्धि हासिल की हैं। यहाँ के समावेशी मॉडल मोर जमीन मोर मकान योजना को न सिर्फ प्रशंसा मिली। भारत सरकार द्वारा इस मॉडल को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 1 जनवरी 2021को प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य की इस शानदार उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने राज्य के नागरिकों और नगरीय प्रशासन विभाग को योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है कि गरीबों और आवासहीन परिवारों को पक्का मकान मिले। मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने मोर जमीन मोर मकान के माध्यम से प्रत्येक गरीब और बेघर परिवारों को आवास उपलब्ध कराने और नगरीय प्रशासन विभाग के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन में आगे भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। भारत सरकार द्वारा आज इस बहुप्रतीक्षित पुरस्कार की घोषणा की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत करने की घोषणा हुई। इस संबंध में एक जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में वर्चुअल समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य को स्पेशल कैटेगॉरी में पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार श्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहेंगे
भारत सरकार द्वारा सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के शहर ‘डोंगरगढ़’ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाली नगर पालिकाओं की श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा। मोर जमीन मोर मकान योजना के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ आवास बनाने वाले छत्तीसगढ़ के हितग्राही श्रीमती अंजू साहू (धमतरी), श्रीमती मुमताज बेगम (धमतरी) एवं श्रीमती ममता वर्मा (कवर्धा) को भी सम्मानित किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 28, 2026पुलिस ने 3 डीजल चोरों को किया गिरफ्तार, हाइवे किनारे खड़ी वाहनों को बनाते थे निशाना
बिलासपुरMay 27, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोल डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जप्त, लोडर, JCB और हाइवा समेत 9 गाड़ियां भी जप्त
बिलासपुरMay 27, 2026मोटरसाइकल हटाने को लेकर जानलेवा हमला, दो आरोपी फरार
बिलासपुरMay 27, 2026तखतपुर रोड में सड़क हादसा, एडिशनल एसपी के चाचा की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
