सुरक्षित ठिकाने में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नक्सलियों के बीच भगदड़, आज फिर 23 ने किया आत्मसमर्पण, अब तक 761 कर चुके है सरेंडर, देखें 23 की सूची, पद सहित

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नक्सलियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति है। रोज दर्जनों नक्सली पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर रहे है। इसी कड़ी में आज पुलिस को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में लगभग दो दर्जन नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली अलग अलग इलाकों में सक्रिय थे।एसपी गौरव रॉय ने बताया कि जिला मुख्यालय में लोन वर्राटू अभियान के तहत 23 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। समर्पण करने वाले ये सभी नक्सली अलग अलग इलाकों में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना एवं नक्सली बैनर पोस्टर लगाने का काम करते थे। जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कष्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के सामने आत्मसमर्पित 23 नक्सलियों में से 20 माओवादियों को डीआरजी बल दन्तेवाड़ा एवं 03 माओवादियों को आर.एफ.टी. सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा के द्वारा आत्मसमर्पण कराया है। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राषि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 177 ईनामी माओवादी सहित कुल 761 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

00 आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूची
1. सोनू माड़वी पिता स्व0 सोमडू माड़वी उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत डीएकेएमएस उपाध्यक्ष
2. श्रीमती पारो माड़वी पति स्व0 वर्गेष माड़वी उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत केएएमएस उपाध्यक्ष –
3. मासो मुचाकी पिता स्व0 आयतु मुचाकी उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोर्रोवाड़ा गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य
4. श्रीमती बोदे कुंजाम पति स्व0 दषरू कुंजाम उम्र लगभग 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी इण्ड्रीपाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत केएएमएस सदस्या –
5. राजमन लेकाम पिता मनीराम लेकाम उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल नयापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत मिलिषिया प्लाटून सदस्य –
6. जग्गू कारम पिता पण्डरू कारम उम्र लगभग 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल छिंदपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत मिलिषिया सदस्य –
7. कुमारी मंजू उर्फ मंजूला इच्छाम पिता स्व0 पाण्डू उर्फ सोमरू उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल छिंदपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत मिलिषिया प्लाटून सदस्या –
8. सोमारू मड़काम पिता रघु मड़काम उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य –
9. मनकू इच्छाम पिता स्व0 सुक्कू इच्छाम उम्र लगभग 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य –
10. दिलीप वट्टी पिता मंगू राम बट्टी उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी ऐटेपाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य

11. कुमारी सुषीला इच्छाम पिता सुक्कू इच्छाम उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्या –
12. श्रीमती पार्वती बारसा पति भीमसेन बारसा उम्र लगभग 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल छिंदपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत आर्थिक शाखा अध्यक्ष –
13. राजेष कुंजाम पिता सोन कुंजाम उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी इण्ड्रीपाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत पंच कमेटी सदस्य –
14. रेखा उर्फ मासा मण्डावी पिता स्व0 बुधराम मण्डावी उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी इण्ड्रीपाल स्कुलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत जीआरडी सदस्य –
15. मनीराम अतरा पिता स्व0 मंगल अतरा उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल नयापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत जंगल कमेटी सदस्य –
16. सीताराम इच्छाम पिता सुक्कू इच्छाम उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल छिंदपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत मेडिकल टीम सदस्य –
17. सन्नू अतरा पिता स्व0 आयतू अतरा उम्र लगभग 48 वर्ष जाति मुरिया निवासी इण्ड्रीपाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत जंगल कमेटी सदस्य –
18. सुधरू कुंजाम पिता स्व0 जन्दे कुंजाम उम्र लगभग 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी इण्ड्रीपाल रेंगापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। ग्राम इण्ड्रीपाल पंच कमेटी सदस्य –
19. कुमारी दषरी तेलाम पिता स्व0 रूपा तेलाम उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी इण्ड्रीपाल रेंगापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। ग्राम इण्ड्रीपाल जीआरडी सदस्या –
20. मनोज उर्फ मनीष बारसा पिता जोगा बारसा उम्र लगभग 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल नयापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। ग्राम हुर्रेपाल बाल संघम सदस्य –
21. लक्ष्मण ओयाम पिता बण्डे ओयाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल पंचायत मिलिषिया प्लाटून सदस्य –
22. राजकुमार ओयाम पिता स्व0 बुड़ता उर्फ आयतु ओयाम उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल पंचायत मिलिषिया प्लाटून सदस्य –
23. सीताराम ओयाम पिता बण्डे उर्फ सन्नू ओयाम उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्य –

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *