रायपुर। प्रदेश की सरकार ने जिलों के प्रभारी सचिव बदल दिए है। गौरव द्विवेदी को बिलासपुर जिले का प्रभारी सचिव बनाया गया है। सोनमणि बोरा को बस्तर जिले का प्रभारी सचिव बनाया गया है।
राज्य सरकार ने प्रदेश के ACS और सचिव स्तर के अधिकारियों को जिलों का प्रभार दिया है। 25 अफसरों को जिम्मेदारी दी गयी है। जिसके तहत गौरव दिववेदी बिलासपुर जिले के प्रभारी सचिव होंगे । इसी तरह ACS रेणुजी पिल्ले को धमतरी, प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को सरगुजा और बलरामपुर ,मनिंदर कौर द्विवेदी को महासमुंद का प्रभारी बनाया गया है ।
सचिव एम गीता बेमेतरा और कबीरधाम, सोनमणि बोरा को बस्तर, डीडी सिंह को बलौदाबाजार, रीता शांडिल्य को मुंगेली, परदेशी सिद्धार्थ कोमल को दुर्ग, अविनाश चंपावत को दंतेवाड़ा, निरंजन दास को रायगढ़, प्रसन्ना आर को राजनांदगांव, उमेश अग्रवाल को बालोद, अन्बलगन पी को कोरबा, अलरमेलमंगई डी को रायपुर, धनंजय देवांगन को जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गयी है।
वहीं विशेष सचिव एस प्रकाश को कोरिया, अंकित आनंद को कांकेर, संचालक पी दयानंद को सूरजपुर, विशेष सचिव सीआर प्रसन्ना, हिमशेखर गुप्ता को गरियाबंद, कैसर अब्दुल हक को जीपीएम, नीरज कुमार बंसोड सुकमा, प्रियंका शुक्ला को नारायणपुर कोंडागांव, तंबोली अय्याज फकीर भाई को बीजापुर का प्रभारी बनाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
बिलासपुरSeptember 13, 2026सवालों के दबाव में सड़क पर उतरे विधायक ? अब परिणाम चाहिए.. अंकित
