कबीरधाम। जिले के घुघरीकला गांव में मां – बाप ने मिलकर अपने 35 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी है। दोनों ने हत्या करने के लिए पहले करंट लगाया बेहोश होने के बाद गला घोंट दी। युवक आए दिन अपने मां बाप के साथ मारपीट करता था। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
कवर्धा के सीटी कोतवाली थाना अंतर्गत घुघरी कला गांव में मंगलवार सुबह खेत के झोपड़ी में राजू राजपूत (35) की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और छानबीन शुरु की। मृतक का शव उसी के खेत में मिला था। मृतक के गले में कटने के निशान थे। पुलिस को शव देखकर पहले से ही परिवार पर शक हो गया था। गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक राजू जुआ-सट्टा खेलता था और पैसे के लिए अपने माता-पिता को परेशान करता था। पैसा नहीं देने पर गली गलौच करने के साथ मारपीट करता था। पुलिस ने इसी को आधार बनाकर मृत युवक के पिता से पूछताछ की तो काफी समय तक गुमराह करता रहा। लेकिन बाद में पिता जगदीश राजपूत ने जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी पिता ने बताया कि उसका बेटा शादीशुदा था, दो बेटियां हैं। लेकिन वह कोई काम-धाम नहीं करता था, बल्कि जुआ सट्टा खेलने का आदी हो चुका था। रोज पैसा बरबाद कर रहा था। पैसा नहीं देने पर आए दिन घर में मारपीट करता था। इससे तंग आकर पति-पत्नी दोनों ने बेटे के हत्या की साजिश रची। बेटे को ट्यूबवेल को बनाने के बहाने खेत में बुलाया और करंट के तार को उसके गले में लगाकर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की मां कुमारी राजपूत (50) और पिता जगदीश राजपूत (55) को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
