नारायणपुर। 23 मई को जवानों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद 24 मई की सुबह फिर एनकाउंटर हुआ है। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब जवान मारे गए सात नक्सलियों के शव लेकर लौट रहे थे। इस बीच जवानों ने एक और नक्सली को मार गिराया है। इस तरह अबूझमाड़ के जंगल से अब जवान 8 नक्सलियों के शव लेकर लौट रहे है। जवानों को यहां से 8 हथियार भी बरामद हुए हैं।
23 मई को फोर्स को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के प्लाटून नंबर-16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सली नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में छुपे हुए हैं। सूचना मिलते ही नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर जिले की डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ की जॉइंट टीम सर्च के लिए निकल पड़ी। इस बीच जैसे ही वे सुबह 11 बजे जंगल के अंदर गए, वैसे ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। दिनभर चली मुठभेंड में 7 नक्सली मारे गए थे। शाम तक जवानों ने सभी नक्सलियों शव बरामद कर लिए। आज नक्सलियों के शव लेकर जवान लौट रहे थे तभी रास्ते में नक्सलियों ने जवानों पर फिर से अटैक किया। इधर से जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की जिस एन नक्सली फिर से मारा गया है। अब जवान नक्सलियों के 8 शव लेकर लौट रहे है।
यह जॉइंट ऑपरेशन है अभी भी ऑपरेशन सूर्य शक्ति, डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ के 800 जवानों ने पूरा इलाका घेर रखा है। नक्सलियों के पास भागने का रास्ता नहीं है। बड़ी संख्या में आईईडी प्लांट करके घने जंगल में छुपे हुए हैं। बताया जा रहा हैं कि नक्सली चारों तरफ से घिर चुके हैं। वे कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र और महाराष्ट्र सीमा में भी नहीं घुस सकते। यहां भी जवान एलर्ट मोड पर हैं। इसलिए कांकेर सीमावर्ती इलाके में भी घुसने से नक्सली डर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
