रायपुर। करोड़ों की जमीन पर नियत खराब करने वाले कांग्रेस नेता आशिफ मेमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कई महीने से फरार चल रहा था। आरोपी युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष रह चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार 2021 में नूर बेगम ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसके द्वारा मोवा रायपुर स्थित भूमि पहनं 109/1 रानिम. रायपुर, कृषि भूमि खसरा न 808/1 कुल रकबा 0.704 हेक्टेयर भूमि को विक्रय करने का सौदा दलदल सिवनी मोवा निवासी आफिस मेमन के साथ लगभग 3,09,76,000/- रूपये में तय किया था। सौदे के अनुसार आसिफ मेमन ने भूमि को अपने नाम दर्ज कराया गया और सात चेक दिए लेकिन सातों बाउंस हो गए। प्रार्थिया के साथ धोखाधड़ी कर उसे सौदे के रकम का भुगतान नहीं किया। इसके बाद महिला ने न्यायालय में परिवाद पेश किया। न्यायालय ने आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ जुर्म दर्ज कर करवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी आसिफ मेमन के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 514/21 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। जुर्म दर्ज होने के बाद से ही कांग्रेस नेता फरार था।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिविल लाईन एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। आरोपी विगत 04 साल से फरार चल रहा था। उसके विरूद्ध न्यायालय से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। टीम के सदस्यों ने आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करने के साथ-साथ तकनीकी माध्यमों से भी आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस की टीम को आरोपी के बालाघाट में छिपे होने की जानकारी मिली। यही से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
