

रायपुर। फोम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला मजदूर की मौत हो गई है जबकि पांच पुरुष श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई ली। आग पर काबू पाने के लिए 7 से अधिक दमकलों को लगाया गया था।
राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित गोंदवारा में बुधवार को एक गद्दे बनाने वाली फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आने से दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। जब आग लगी तब फैक्ट्री में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ने दोनों कर्मियों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। फैक्टी में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियों गाड़ियों को लगाया गया था तब कही जाकर आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार शाम 4 बजे के आसपास आग लगी। इस दौरान फैक्ट्री में 7 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें 5 पुरुष मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन दो महिला मजदूर आग में फंस गई।
हादसे में जाने गंवाने वाली महिलाओं में यमुना और रामेश्वरी शामिल हैं। दोनों महिलाएं सरोरा की रहने वाली थी। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा बनाकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही खमतराई पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
