रायपुर। शहर से लगे अभनपुर बड़ा हादसा हो गया। एक लक्जरी बस में अचानक आग लग गई। हालांकि आग भड़कती इसके पहले ड्राइवर और उसमें बैठे 40 यात्रियों ने अपनी जान बचा ली।
राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार महिंद्रा ट्रेवल्स की बस CG19F0251 जगदलपुर से करीब 40 यात्रियों को लेकर रायपुर आ रही थी। बस यात्रियों को लेकर अभनपुर के मोहन ढाबा के पास पहुंच गई थी लेकिन बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आग के विकराल रूप लेता इसके पहले ही ड्राइवर ने गाड़ी रोक ली और उसमें बैठे यात्रियों सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ ने हड़बड़ी में कूदकर अपनी जान बचाई। आगजनी की इस घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। घटना की सूचना लोगों ने अभनपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को है। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तो बस खाक में मिल चुका था। बस में बैठे सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठकर भेजा गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
