दुर्ग। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में बीती रात टिंबर व्यवसायी के घर डकैती हो गई है। पांच से 6 नकाबपोशों ने व्यवसासी के घर हथियार और डंडा लेकर धावा बोल दिया। डकैतों ने हाथ पैर बांधकर घर से नगदी और 35 तोला सोना लूट कर भाग गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार दिलीप टिम्बर के संचालक दिलीप मिश्रा के रसमड़ा में दुर्ग राजनांदगांव बायपास रोड पर घर है। शुक्रवार की रात लगभग 2:30 बजे वे अपने परिवार के साथ सोए थे। इस दौरान 6 नकाबपोश घर के सामने का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। डकैतों ने घर के अंदर घुसते ही दिलीप मिश्रा को घेरकर अपने कब्जे में लिया और हाथ पैर को बांध दिया। इसके बाद आलमारी को तोड़कर लगभग 35 तोला सोना और कैश निकालकर फरार हो गए। डकैती की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। आनन फानन में आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलगांव पुलिस व एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के के अनुसार घर में लगे दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश कैद हो गए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। वारदात के तरीके से आशंका जताई जा रही है कि इसमें बाहरी पेशेवर अपराधिक गिरोह का हाथ है। फिलहाल पुलिस टीम मामले में आरोपियों की खोजबीन में लग गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
