छत्तीसगढ़। नक्सलियों की राजधानी कहे जाने वाले अबूझमाड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इधर भी एक जवान के शहीद होने और दो के घायल होने की जानकारी है। जवानों ने अबूझमाड़ को चारो तरफ से घेर लिया है और मुठभेड़ अभी जारी है।
महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर के अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों और माओवादी नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर हो गए हैं। एक जवान के भी शहीद होने की सूचना है। इसके अलावा दो जवान घायल हो है हैं। दोनों तरफ से फायरिंग चल रही है। नक्सलियों के खिलाफ इस संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा के डीआरजी, एसटीएफ और ITBP 53वीं बटालियन के बल शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना के आधार पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और आस-पास क्षेत्र से डीआरजी, एयर एसटीएफ के करीब 1500 जवान सर्चिंग ऑपरेशन के लिए निकल गए थे। यह एंटी नक्सल ऑपरेशन अबूझमाड़ में पिछले दो दिन से जारी है। पुलिस के अनुसार मरने वाले नक्सलियों की संख्या में बढ़ौतरी हो सकती है।
बता दें कि सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने को चारों और से घेर रखा है। पिछले दो दिन से ये मुठभेड़ चल रही है। नक्सली लगातार सुरक्षा बल के जवानों और पुलिस पर गोलीबारी कर रहे हैं। सुरक्षा बल के जवान भी नक्सलियों की गोलीबारी का मुँह तोड़ जवाब दे रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
