

रायपुर। तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण 13 जून 2024 को सरायपाली क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई थी। तत्काल बिजली सप्लाई देने के मकसद से सुधार के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी लगे हुए थे। कर्मियों के दल के साथ कार्यपालन अभियंता (एक्जिक्यूटिव इंजीनियर) आर.के अरोरा भी मौके पर उपस्थित थे। इसी दौरान पीपल पेड़ की एक मोटी शाखा उनके ऊपर गिर गया। जिससे श्री अरोरा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें तत्काल रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पी. दयानंद, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी द्वारा तत्काल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी गई। जिस पर श्री साय ने श्री अरोरा को श्रेष्ठतम उपचार दिलाने के निर्देश दिए है। साथ ही उनकी कर्तव्य-परायणता की सराहना की है। श्री दयानंद ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय ने इस बात को लेकर संतोष जताया है कि प्राकृतिक संकट के दौरान विद्युत मण्डल के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात की परवाह किए बिना फील्ड पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अपने मातहत दल के साथ सुधार कार्यों में तत्परता दिखा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 13 जून के आंधी-तूफान-बारिश के कारण सरायपाली शहर सहित आसपास के बलौदा, मलदामाल जैसे कई गांवों में बिजली सप्लाई ठप्प पड़ गई। इस आंधी तूफान में 33 के.वी. तथा 11 के.वी. लाइनों के ऊपर पेड़ों की बड़ी बड़ी शाखाएं टूटकर गिर गई थी। 11 के.वी के 7 तथा 132 के.वी के 5 फीडर प्रभावित हुए थे। रात करीब 9ः30 बजे जब सरायपाली में 33 के.वी. उपकेंद्र के पास 33 के.वी. लाइन पर सुधार किया जा रहा था, तब पीपल पेड़ की एक मजबूत टहनी अरोरा के ऊपर गिर गई थी। जिससे उनके सिर, पसलियों और पैरों में चोट आई और वो बेहोश होकर गिर पड़े थे। घटना की सूचना तत्काल एम.डी. पारेषण राजेश कुमार शुक्ला, ई.डी. भीमसिंह कंवर तथा संदीप वर्मा को मिली। अधिकारियों के निर्देश पर श्री अरोरा को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल लाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। एम.डी. श्री शुक्ला ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचकर श्री अरोरा तथा उनके परिवारजनों से भेंट की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इस घटनाक्रम के बीच सरायपाली में विद्युत आपूर्ति बहाली का काम भी पूरा किया गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
