बलौदाबाजार। बलौदा बाजार हिंसा मामले में पुलिस ने भीम क्रांतिवीर के संस्थापक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे पूछताछ भी शुरू कर दी है। इसके पहले भीम रेजीमेंट के संभाग अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है।
बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने भीम क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ़्तार किया है। किशोर नवरंगे हिंसा और आगजनी की घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि किशोर नवरंगे के आह्वान पर ही प्रदेश भर के लोग बलौदबाज़ार पहुंचे थे और इसके बाद ही हिंसा हुई थी। पुलिस किशोर नवरंगे से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि किशोर नवरंगे से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। दो दिन पहले ही पुलिस ने भीम रेजिमेंट के संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को गिरफ्तार किया था। बता दें कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक डेढ़ सौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि 300 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बलौदा बाजार पुलिस ने घटना की जांच और आरोपियों की धर पकड़ के लिए कुल 7 टीमें बनायी है जो प्रदेश भर से आरोपियों कि पतासाजी कर उन्हें हिरासत में ले रही हैं। बताया जा रहा है कि इस हिंसा में अलग अलग संगठन के करीब 20 संगठनों के प्रमुख शामिल हैं। जिनमे मुख्य रूप से भीम आर्मी, भीम रेजिमेंट, भीम क्रांतिवीर, क्रांति सेना, इंडियन सतनामी समाज और सतनाम समाज से संबंधित कई संगठनों के नाम सामने आये हैं। सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
