रायपुर। प्रदेश के गृह विभाग ने 6 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। बलौदा बाजार में पदस्थ ASP को हटाकर डायल 112 संभालने की जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह भाटापारा के SDOP को भी हटा दिया गया है। इसके पहले भी सरकार ने बलौदा बाजार के कलेक्टर और SP को हटाने के बाद निलंबित कर दिया था।
गृह विभाग ने प्रदेश के अलग अलग जिलों में पदस्थ 6 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। ट्रांसफर सूची में बलौदा बाजार जिले में पाठ एडिशनल SP अविनाश सिंह का नाम भी है। उन्हे डायल 112 का ASP बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इनका स्थानांतरण भी जिले में हुई हिंसा के कारण ही हुआ है। उनके स्थान पर धमतरी के एडिशनल SP अभिषेक सिंह को बलौदा बाजार भेजा गया है। हालांकि ट्रांसफर ऑर्डर में इसका उल्लेख नहीं किया गया है। इसी तरह SDOP आशीष अरोरा को भाटापारा से मोहलानपुर भेजा गया है। ट्रांसफर लिस्ट में अविनाश सिंह, अभिषेक सिंह, हेमसागर सिध्दार, आशीष अरोरा, ऐश्वर्या चंद्राकार और कौशल किशोर वासनिक समेंत 6 लोगों का नाम शामिल है। आपको बता दे कि सरकार ने कुछ दिन पहले ही बलौदा बाजार से पहले कलेक्टर और को जताया दी दोनों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से ही कुछ और अधिकारियों के ऊपर गाज गिरने की आशंका जताई जा रही थी। आज कि सुची से यह स्पष्ट हो चुका है। गौर तलब है कि पीछले दिनों सतनामी समाज ने बलौदा बाजार में कलेक्टर और एसपी कार्यालय में तोड़फोड़ करके आग लगा दी थी। इस घटना में दोनों कार्यालय जलकर खाक हो गए थे। इस घटना में पुलिस का खुफिया विभाग पूरी तरह से फेल हो गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव

