बिलासपुर। खेत में मेढ़ काटने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है। इस वारदात में आरोपी के बेटे ने भी साथ दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
छोटा भाई अपने हिस्से की खेत में धान की बोआई करने से पहले गुरुवार की सुबह सफाई करने पहुंचा था। इसी दौरान विवाद के बाद पिता-पुत्र ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम रांक का है। नवल किशोर और उसके छोटे भाई मनोहर अंगारे के बीच पिछले कुछ महीनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों का खेत भी जुड़ा हुआ है। दो दिन की बारिश के बाद गुरुवार की सुबह मनोहर अपनी खेत की सफाई करने गया था।
इस दौरान वह मेढ़ के नीचे के हिस्से की मिट्टी को फावड़े से ऊपर खींच रहा था। इसे देखकर बड़े भाई नवल किशोर और उसके बेटे रामेश्वर ने उसे मना किया। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान नवल और उसके बेटे ने मिलकर मनोहर पर कुल्हाड़ी और फावड़ा से हमला कर दिया। इस हमले में मनोहर खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह रामेश्वर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर (1) नवल किशोर अंगारे पिता काशी राम उम्र करीबन 70 वर्ष (2) रामेश्वर अंगारे पिता नवल किशोर उम्र 40 वर्ष को हिरासत लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
